Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोहित शर्मा का धमाल, उछल पड़े इंदौरी...

Advertiesment
हमें फॉलो करें India-Sri Lanka T20 match
, शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017 (20:59 IST)
इंदौर में खेले गए टी20 मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का धमाल देखने को मिला। उनका धुआंधार शतक देखकर तो इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों के पैसे वसूल हो गए। साथ ही इंदौर का नाम भी इस सुनहरे रिकॉर्ड के साथ क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया। 
 
श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पारी की शुरुआत करने आए रोहित ने धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। 35 गेंदों में सबसे तेज शतक बनाकर दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाज डेविड मिलकर की बराबरी कर ली। मिलर ने इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ यह कीर्तिमान बनाया था। तब मिलर 
 
रोहित ने अपनी धमाकेदार पारी में 43 गेंदों का सामना किया और 10 छक्कों और 12 चौकों की मदद से 118 रन बनाए। रोहित को दुशमंथा चमीरा की गेंद पर अकिला दन्नजया ने लपका। रोहित की इस उपलब्धि पर इंदौर के लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-श्रीलंका टी20 मैच का ताजा हाल ...