Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

हमें फॉलो करें भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

WD Sports Desk

, रविवार, 6 अक्टूबर 2024 (18:30 IST)
INDvsBANभारत के नवनियुक्त कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में बांग्लादेश के कप्तान नजमल हुसैन शंटो के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इस फैसले के पीछे ग्वालियर शहर में आने वाली ओस और शुरुआत में मिलने वाली गेंदबाजों को मदद है।भारत ने इस मैच में तेज गेंदबाजों मयंक यादव और नितीश कुमार रेड्डी को पदार्पण का मौका दिया है।

टी-20 विश्वकप जीतने के बाद भारतीय टीम पहली बार इस प्रारूप में अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है। ग्वालियर में 14 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जा रहा है।
आज यहां भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद सूर्यकुमार ने कहा कि मयंक यादव और नितीश कुमार रेड्डी आज पर्दापण कर रहे हैं। मयंक को मुरली कार्तिक और नितीश को पार्थिव पटेल ने डेब्‍यू कैप सौंपी है।(एजेंसी)

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
बंगलादेश एकादश :- लिटन दास , नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हदय, महमूदुल्लाह, जाकिर अली, महेदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्किन अहमद, मुस्तफीजुर रहमान और शोरिफुल इस्‍लाम।

भारत एकादश :- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

105 रन बना पाया पाकिस्तान, भारतीय गेंदबाजों के सामने जड़ पाया सिर्फ 8 चौके