Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चंद्रयान 3 की सफलता के बाद सचिन से लेकर विराट तक ने दी ISRO को बधाईयां

हमें फॉलो करें चंद्रयान 3 की सफलता के बाद सचिन से लेकर विराट तक ने दी ISRO को बधाईयां
, गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (12:50 IST)
भारत के शीर्ष क्रिकेटरों ने बुधवार को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और देशवासियों को बधाई दी।
विराट कोहली ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "चंद्रयान-3 की टीम को खूब बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया है।"

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने लिखा, "इसरो के प्रतिभाशाली दिमागों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिये बधाई! चंद्रयान-3 की टीम को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिये बधाई!

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश, सुनने में बहुत अच्छा लगता है। हममें से प्रत्येक के लिये गर्व का क्षण और इसरो को उनके सभी प्रयासों के लिये बधाई।"
सीमित ओवर क्रिकेट में भारत के उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "हमारे देश के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन! चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में शामिल सभी लोगों को बधाई।"
केएल राहुल ने लिखा, "इसरो की असाधारण टीम को सलाम। आपकी दृढ़ता और प्रतिभा हमारे देश को गौरवान्वित करती है। जय हिन्द।"
इस बीच, बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, "एक ऐतिहासिक क्षण जो आने वाली पीढ़ियों तक याद रहेगा! चंद्रयान-3 की विजयी लैंडिंग पर इसरो को हार्दिक बधाई। एक उल्लेखनीय उपलब्धि जो उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता और असाधारण उपलब्धि के माध्यम से हम सभी को प्रेरणा से भर देती है।"

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए लिखा, ‘‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। इसरो भारत के सर्वश्रेष्ठ का प्रतिनिधित्व करता है। मेहनती महिलायें और पुरुष, एक साथ मिलकर चुनौतियों से निपट रहे हैं और हमारे तिरंगे को ऊंचा कर रहे हैं। ’’

उन्होंने लिखा, ‘‘भारत को चंद्रयान-2 टीम को बधाई देनी चाहिए और जश्न मनाना चाहिए। प्रत्येक ‘हार्ड लैंडिंग’ में ऐसे सबक होते हैं जो हमें सॉफ्ट लैंडिंग के करीब ले जाते हैं – चंद्रमा पर और जीवन में भी। ’’
दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने लिखा, ‘‘इतिहास बन गया। इसरो को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई। जय हिंद। ’’
पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने कहा, ‘‘हमने इतिहास रच दिया। हम सभी को खुशी देने के लिए इसरो को बधाई। यह वाकई में ऐतिहासिक क्षण है। भारत माता की जय। ’’
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘‘जब हम सूर्यास्त की तरफ बढ़ रहे थे, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर हम उतर गये। कितना गौरवशाली अवसर है। इससे साबित होता है, हर नाकामी के बाद मजबूत वापसी होती है। ’’


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कभी बिग बैश में ना खेलने की दी थी धमकी, अब बयान से पलटे राशिद खान