Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय गेंदबाजों का टेस्ट तैयारी का रंगीन तरीका, IPL की आदत छोड़ने के लिए दो रंगों वाली गेंद से प्रैक्टिस

Advertiesment
हमें फॉलो करें India vs England 2nd Test hindi news

WD Sports Desk

, मंगलवार, 1 जुलाई 2025 (08:38 IST)
India vs England 2nd Test : इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय तेज गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की लाइन-लेंथ से छुटकारा पाने के लिए दो रंग की गेंदों से अभ्यास करते दिखे। सत्र की शुरुआत में जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) के आधा सफेद और आधा लाल रंग की गेंद से गेंदबाजी की । इसके बाद टीम के अन्य गेंदबाजों ने भी दो रंगों की गेंद से गेंदबाजी की।
 
अभ्यास सत्र में एक से अधिक रंग वाली गेंदों का उपयोग करना एक आम बात है। भारतीय तेज गेंदबाज इंग्लैंड दौरे की शुरुआत से ऐसा कर रहे हैं।
 
भारतीय तेज गेंदबाज सफेद गेंद के लंबे सत्र (चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल) के बाद इंग्लैंड दौरे पर आए हैं।
 
भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोइशे (Ryan ten Doeschate) ने कहा कि दो रंग की गेंदों से अभ्यास करने से लाल गेंद (टेस्ट मैच) के खेल से सफेद गेंद (सीमित ओवरों के मैच) की आदतों को खत्म करने में मदद मिलती है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई नई बात नहीं है। सभी गेंद निर्माता ऐसी गेंदें बनाते हैं। हम गेंदबाजों को सीमित ओवरों वाले लाइन लेंथ की आदत में सुधार करना चाहते है। यह आपको संकेत देने का सबसे आसान तरीका है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे खिलाड़ी आईपीएल के लंबे सत्र के बाद यहां आये हैं। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल (Morne Morkel) की देख रेख में गेंदबाज पिछले दो हफ्तों से इसका उपयोग कर रहे हैं।’’

webdunia

 
इंग्लैंड के पूर्व हरफनमौला मोईन अली (Moeen Ali) ने सोमवार को अपने घरेलू मैदान पर मेजबान टीम के अभ्यास सत्र का अचानक दौरा किया। इंग्लैंड को एजबेस्टन की पिच पर अली की जानकारी पर भरोसा है, जहां तीसरे दिन से स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है।
 
मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) और स्पिन गेंदबाजी कोच जीतन पटेल को अली के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया।
 
सूत्रों ने हालांकि पीटीआई को बताया कि अली केवल एक दिन के लिए ही मैदान पर थे और टीम के साथ किसी लंबी अवधि की कोचिंग भूमिका में नहीं आ रहे हैं।
 
शीर्ष स्तर से संन्यास के बाद वह दुनिया भर की टी20 लीगों में खेलते हैं। वह आईपीएल 2025 का भी हिस्सा थे।  (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

INDvsENG दूसरे टी-20 मैच में होगी हरमन की वापसी, इंग्लैंड पर होगा दबाव