Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

IPL Auction में 8 फ्रेंचाइजी के पास कुल 207.65 करोड़ रुपए ही बचे, खर्च किए 472.35 करोड़

हमें फॉलो करें IPL Auction में 8 फ्रेंचाइजी के पास कुल 207.65 करोड़ रुपए ही बचे, खर्च किए 472.35 करोड़

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 16 दिसंबर 2019 (20:46 IST)
मुंबई। दुनिया की सबसे महंगी और प्रतिष्ठित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में अब सिर्फ 3 दिन से भी कम का वक्त बचा है। आईपीएल के 13वें संस्करण के लिए यह नीलामी 19 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे से कोलकाता में शुरू होगी। इस नीलामी के लिए 8 फ्रेंचाइजी की नजरें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों पर टिकी हैं। इस नीलामी में खरीद के लिए 8 फ्रेंचाइजी के पास कुल 207.65 करोड़ रुपए ही बचे हैं।

आईपीएल की नीलामी से पहले 8 टीमों ने कुल 35 विदेशी खिलाड़ियों सहित 127 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। 8 टीमें खिलाड़ियों को रिटेन करने में 472.35 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी हैं।

चेन्नई को खरीदने होंगे 5 खिलाड़ी : नीलामी में 3 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को सबसे कम 5 खिलाड़ी खरीदने होंगे। दिल्ली कैपिटल्स को 11, किंग्स इलेवन पंजाब को 9, कोलकाता नाइटराइडर्स को 11, मुंबई इंडियंस को 7, राजस्थान रॉयल्स को 11, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 12 और सनराइजर्स हैदराबाद को 7 खिलाड़ी खरीदने पड़ेंगे।

मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा रुपए खर्च किए। इससे पहले नीलामी में रिकॉर्ड 4 बार आईपीएल में चैंपियन बनने वाली मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 71.95 करोड़ रुपए खर्च किए हैं जबकि दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स है जिसने 70.40 करोड़ रुपए खर्च किए।

इनके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने 57.15 करोड़ रुपए, किंग्स इलेवन पंजाब ने 42.30 करोड़ रुपए, कोलकाता नाइटराइडर्स ने 49.35 करोड़ रुपए, राजस्थान रॉयल्स ने 56.10 करोड़ रुपए, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 57.10 करोड़ रुपए और सनराइजर्स हैदराबाद ने 68 करोड़ रुपए का पर्स खर्च कर लिया है।

किंग्स इलेवन पंजाब के पास सबसे ज्यादा पैसा : नीलामी से पहले अभी सबसे अच्छी स्थिति में प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के स्वामित्व वाली किंग्स इलेवन पंजाब है, जिसकी जेब में सबसे ज्यादा 42.70 करोड़ रुपए हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के पास 35.65 करोड़ रुपए, राजस्थान रॉयल्स के पास 28.90 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 27.90 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स के पास 27.85 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद के पास 17 करोड़, चेन्नई के पास 14.60 करोड़, मुंबई इंडियंस के पास 13.05 करोड़ रुपए हैं।

नीलामी होगी रोमांचक : अब देखना दिलचस्प रहेगा कि जिन टीमों की जेबें भरी हुई हैं, वे किन क्रिकेटरों पर अपना दांव आजमाते हैं। ये नीलामी बेहद रोमांचक रहने वाली है। 19 दिसंबर को दोपहर ढाई बजे से होने वाली नीलामी का लाइव टेलीकास्ट हॉटस्टार तथा स्टार स्पोर्टस 1 हिंदी पर देखा जा सकेगा। तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बांग्ला भाषा में भी नीलामी का सीधा प्रसारण होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुनिया के इन 7 सूरमा बल्लेबाजों से शुरु होगी IPL 2020 की नीलामी