Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

IPL 2020 Auction में सभी 8 फ्रेंचाइजी ने किन 62 खिलाड़ियों को खरीदा, जानिए पूरी लिस्ट

हमें फॉलो करें IPL 2020 Auction में सभी 8 फ्रेंचाइजी ने किन 62 खिलाड़ियों को खरीदा, जानिए पूरी लिस्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (02:21 IST)
कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया की सबसे महंगी और चर्चित लीग माना जाता है और भारत ही नहीं विश्व का हर क्रिकेटर इस लीग का हिस्सा बनने के लिए सपने संजोया करता है।

गुरुवार को यहां आईपीएल के 13वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की बोली में सभी 8 फ्रेंचाइजी कमर कसकर बैठी थी ताकि उन सितारों पर दांव लगाया जाए जो उन्हें इस लीग का चैम्पियन बना सके।
 
आईपीएल 2020 की नीलामी में फ्रेचाइजी मालिकों के साथ उनके क्रिकेट सलाहकार मौजूद रहे। इस नीलामी में सबसे ज्यादा पैसे किंग्स इलेवन पंजाब के पर्स में थे 42.70 करोड़ रुपए और उसे 9 खिलाड़ी खरीदने की छूट थी।
webdunia
1. किंग्स इलेवन पंजाब ने 9 खिलाड़ी खरीदे : ग्लेन मैक्सवेल, शोल्डन कॉल्टरेल, जेम्स निशम, क्रिस जॉर्डन, दीपक हुड्‍डा, प्रभसिमरन सिंह, रवि बिश्नोई तजिंदर ढिल्लन और ईशान पोरेल। 
webdunia
2. कोलकाता नाइटराइर्स ने 9 खिलाड़ी खरीदे : पैट कमिंस, इयोन मॉर्गन, क्रिस ग्रीन, टॉम बैटन, प्रवीण तांबे, वरुण चक्रवर्ती, राहुल त्रिपाठी, निखिल नाइक और एम सिद्धार्थ। 
 
कोलकाता नाइट राइडर्स के पर्स में 35.65 करोड़ रुपए का बजट था और उसने सबसे बड़ा दांव ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को 15 करोड़ 50 लाख का लगाया। केकेआर को खरीदने थे कुल 11 खिलाड़ी लेकिन उसने सिर्फ 9 ही खरीदे।
webdunia
3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 खिलाड़ी खरीदे : एरोन फिंच, डेल स्टेन, क्रिस मॉरिस, इसुरु उदाना, केन रिचर्डसन, जोशुआ फिलिप, शाहबाज अहमद और पवन देशपांडे।
 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 27.90 करोड़ थे और उसे 12 खिलाड़ी खरीदने थे लेकिन उसने खरीदे सिर्फ 8।  विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम भले ही 2016 में आईपीएल की उपविजेता बनी हो लेकिन पिछले 2 सीजन में वो सबसे अंतिम पायदान पर थी। इस बार टीम ने धाकड़ खिलाड़ियों को खरीदकर टीम को बेहद मजबूत बनाया है।
webdunia
4. राजस्थान रॉयल्स ने खरीदे 11 खिलाड़ी : थॉमस टॉम कुरेन,, एंड्रयू टाई, डेविड मिलर, ओशन थॉमस, यशस्वी जायसवाल, रॉबिन उथप्पा, अनुज रावत, अनिरुद्ध जोशी, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी और जयदेव उनादकट।
 
राजस्थान रॉयल्स के पास नीलामी में 28.90 करोड़ रुपए थे और उसने अपने सभी 11 खिलाड़ी खरीदे। उसने 17 साल के यशस्वी जायसवाल को 2 करोड़ 40 लाख में खरीदकर सबको चौंकाया।
webdunia
5. दिल्ली कैपिटल ने खरीदे 8 खिलाड़ी : जेसन राय, एलेक्स कैरी, शिमरोन हेटमायर‍, क्रिस वॉक्स, मार्कस स्टोयनिस, तुषार देशपांडे, ललित यादव और मोहित शर्मा। 
 
दिल्ली कैपिटल्स के पास 27.85 करोड़ थे और उसने अपनी टीम को मजबूत करने के लिए 11 खिलाड़ी खरीदने थे लेकिन उसने खरीदे केवल 8 खिलाड़ी। हालांकि ये सभी धुरंधर है, जिसके कारण दिल्ली मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।
webdunia
6. सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदे 7 खिलाड़ी : मिशेल मार्श, फेबियन एलन, प्रियम गर्ग, विराट सिंह, अब्दुल समद, संजय यादव और संदीप बावनका।
 
सनराइजर्स हैदराबाद के पास 17 करोड़ थे और उसे 7 खिलाड़ी खरीदने की ही छूट थी, जिसका उसने पूरा-पूरा इस्तेमाल किया।
webdunia
7. चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 खिलाड़ी खरीदे : पीयूष चावला, जोस हेजलवुड, सैम कुरेन, रविश्रीनिवासन और साई किशोर। 
 
तीन बार की चैम्यियन चेन्नई सुपर किंग्स के पास 14.60 करोड़ रुपए थे और उसे सबसे कम 5 खिलाड़ी ही खरीदने थे। उसने पीयूष चावला पर एक बार फिर दांव लगाया।
webdunia
8. मुंबई इंडियंस ने खरीदे 5 खिलाड़ी : क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, नाथन कुल्टर नाइल, मोहसिन खान और  दिग्विजय देशमुख। 
 
सबसे ज्यादा 4 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के पास पर्स में सबसे कम 13.05 करोड़ रुपए थे और उसे 7 खिलाड़ियों को खरीदने की छूट थी लेकिन उसने खरीदे केवल 5 खिलाड़ी। Photo courtesy: IPL

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL Auction 2020 : 5 गुमनाम क्रिकेटर जो रातोरात बन गए 'करोड़पति'