Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IPL 2020 की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का बोलबाला, जानिए कौन कितने में बिका

Advertiesment
IPL 2020
कोलकाता। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के दबदबे के बीच तेज गेंदबाज पैट कमिंस गुरुवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी में सबसे अधिक कीमत पर बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बने। 2 बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राडडर्स ने उन पर 15.50 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम से जोड़ा।
 
कमिंस के टीम के साथ जोड़ने के लिए लिए दिल्ली कैपिटल्स और रॅॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होड़ दिखी लेकिन उनकी बोली प्रक्रिया में शामिल होने के बाद केकेआर ने सबसे अधिक 15.50 करोड़ रुपए की बोली लगाई। कमिंस ने आईपीएल के 25 मैचों में अब तक 32 विकेट लिए है। कमिंस ने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी के मामले में बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्हें राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 2017 में 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।
 
आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ग्लेन मैक्सवेल के लिए दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब ने खासी दिलचस्पी दिखाई। पंजाब की टीम 10.75 करोड़ रुपए की बोली लगा कर 31 साल के इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। किंग्स इलेवन पंजाब इस आईपीएल में नीलामी में 42.70 करोड़ रुपए की सबसे अधिक राशि के साथ शामिल हुआ।
 
मैक्सवेल और कमिंस दोनों ने आईपीएल के पिछले सत्र से नाम वापस ले लिया था। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच को रॅॉयलचैलेंजर्स बैंगलोर ने 4.4 करोड़ रुपए में खरीदा। मैक्सवेल के ऑस्ट्रेलियाई साथी तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल को मुंबई इंडियन्स ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा। 
 
ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज अलेक्स कैरी को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा। हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 4.8 करोड़ रुपए की बोली लगाई जबकि तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन के लिए रॅॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने 4 करोड़ रुपए खर्च किए। क्रिस लिन को मुंबई इंडियन्स ने 2 करोड़ रुपए जबकि जोश हेजलवुड को चेन्नई सुपर किंग्स ने इसी रकम में टीम के साथ जोड़ा।
 
इयोन मोर्गन को मिले 5.25 करोड़ : इंग्लैंड के विश्व विजेता कप्तान इयोन मोर्गन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5.25 करोड़ रुपए की सर्वाधिक बोली लगाई। नीलामी में बड़ी रकम पाने वालों में दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मौरिस भी शामिल रहे जिनके लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 करोड़ रुपए की बोली लगाई।

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेलडन कोटरेल की मूल कीमत 50 लाख रुपए थी लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब ने उनके लिए दिल खोलकर खर्च किया और साढ़े 8 करोड़ रुपए में टीम के साथ जोड़ा।
 
पीयूष चावला  6.75 करोड़ में चेन्नई के : की शिमरोन हेटमेयर भी ऊंची बोली पाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। भारत के खिलाफ मौजूदा एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार बल्लेबाजी करने वाले इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ में खरीदा। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके पीयूष चावला को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 6.75 करोड़ रुपए में खरीदा। वह भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अधिक बोली पाने वाले रहे।
 
रॉबिन उथप्पा 3 करोड़ के : भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को आईपीएल के पहले सत्र के विजेता राजस्थान रॉयल्स ने 3 करोड़ रुपए में खरीदा। वह इस नीलामी में डेढ़ करोड़ रुपए की बेस प्राइस के साथ शामिल हुए थे। केकेआर ने उन्हें पिछले सत्र के बार रिलीज कर दिया था।
 
जयदेव उनादकट को नुकसान : भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को इस नीलामी में काफी नुकसान उठाना पड़ा 2018 में 11.5 करोड़ और 2019 में 8.5 करोड़ रुपए की बोली पाने वाले इस खिलाड़ी को एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा लेकिन लेकिन सिर्फ 3 करोड़ रुपए में। नीलामी में भारतीय टेस्ट विशेषज्ञों चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी को निराशा हाथ लगी जिनके लिए किसी भी प्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई।
 
युवा क्रिकेटरों पर बरसी दौलत : आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने युवा खिलाड़ियों के लिए भी खजाने खोल दिए सनराइजर्स हैदराबाद ने झारखंड के बल्लेबाज विराट सिंह और भारतीय अंडर-19 टीम के मौजूदा कप्तान प्रियम गर्ग को एक समान 1.90 करोड़ रुपए में खरीदा जबकि भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 करोड़ रुपए में टीम से जोड़ा। भारतीय अंडर-19 टीम के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा।
 
14 साल के नूर अहमद बिना बिके रहे : राजस्थान के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई किंग्स इलेवन ने चार करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा। उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी। नीलामी में शामिल सबसे युवा खिलाड़ी अफगानिस्तान के 14 साल के नूर अहमद को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा जबकि सबसे उम्र दराज 48 साल के प्रवीण तांबे को केकेआर ने 20 लाख रुपए की मूल कीमत पर खरीदा। 
 
नीलामी में कुल 332 खिलाड़ियों पर बोली लगी जिनमें 186 भारतीय और 143 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में एसोसिएट देशों से भी तीन क्रिकेटर हैं। इनमें से कुल 73 खिलाड़ियों को खरीदा जाना था, जिनमें से 29 विदेशी थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खाली पेट गुजारी रातें, बेचे गोलगप्पे, IPL ने इस खिलाड़ी पर कर दी 2.4 करोड़ की धनवर्षा




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi