Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पैट कमिंस 15.5 करोड़ पाकर बने IPL के नए 'मिलियन डॉलर बेबी', जानिए कौन कितने में बिका

हमें फॉलो करें पैट कमिंस 15.5 करोड़ पाकर बने IPL के नए 'मिलियन डॉलर बेबी', जानिए कौन कितने में बिका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 19 दिसंबर 2019 (23:11 IST)
कोलाकाता। दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग आईपीएल 2020 के लिए आज दोपहर से यहां शुरू हुई नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को सबसे ऊंची 15.50 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा। वह आईपीएल नीलामी में सबसे अधिक कीमत पर बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बने।
 
ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा। क्रिस मॉरिस को 10 करोड़ मिले। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस ने मूल कीमत 2 करोड़ में खरीदा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने केन रिचर्डसन को 4 करोड़ की कीमत में खरीदा। 
webdunia
भारतीय टेस्ट विशेषज्ञों चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी के लिए आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में किसी ने बोली नहीं लगाई।
 
हाई टी के ब्रेक से पहले सबसे अधिक बोली वेस्टइंडीज के शिरमोन हेटमायर पर लगी, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 7.50 करोड़ रुपए लगाकर खरीदा।

चेन्नई सुपर किंग्स ने जोश हैजलवुड को 2 करोड़ रुपए में और ऑलराउंडर मिचेल मार्श को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ में खरीदा।
IPL Auction 2020 के टॉप 10 क्रिकेटर 
webdunia
सितारों को नहीं मिले खरीददार : ऑलराउंडर कॉलिन मुनरो, मार्टिन गुप्टिल, वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ, बांग्लादेश के लेफ्टआर्म स्पिनर मुस्तफिजूर, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड और तेज गेंदबाज बरिंदर सरन को भी हाई टी के ब्रेक से पहले कोई खरीददार नहीं‍ मिला। ये सभी क्रिकेट के बड़े नाम हैं।

बहु‍चर्चित युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल के लिए लंबी बोली लगी और उसके बाद उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ में खरीदा। राजस्थान ने अर्जुन राव 80 लाख में खरीदा।

विराट सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.90 करोड़ में और हार्ड हिटर ऑलराउंडर दीपक हुड्‍डा 60 लाख में किंग्स इलेवन पंजाब के हुए। अनमोल कालरा, रोहन खादम, हरप्रीत भाटिया, विष्णु विनोद, (बेस प्राइस 20 लाख) को अभी तक किसी ने खरीदा है। 

अंडर 19 की भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान प्रियम गर्ग और विराट सिंह को 1.90 करोड़ में तथा कार्तिक त्यागी को 130 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। आकाश सिंह को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख की बेस प्राइस में लिया।

खिलाड़ी टीम कीमत
पैट कमिंस कोलकाता नाइटराइडर्स   15.50 करोड़ 
ग्लेन मैक्सवेल  किंग्स इलेवन पंजाब   10.75 करोड़
क्रिस लिन मुंबई इंडियंस 2 करोड़
सैम करन चेन्नई सुपर किंग्स 5.50 करोड़
क्रिस मॉरिस रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर 10 करोड़ 
एरोन फिंच रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर 4.40 करोड़ 
जैसन रॉय दिल्ली कैपिटल्स 1.5 करोड़
जयदेव उनादकट राजस्थान रॉयल्स 3 करोड़
शेलडन कोटरेल किंग्स इलेवन पंजाब 8.5 करोड़
नाथन कुल्टर नाइल मुंबई इंडियंस 8 करोड़
पीयूष चावला  चेन्नई सुपर किंग्स 6.75 करोड़ 
रॉबिन उथप्पा राजस्थान रॉयल्स  3 करोड़
वरुण चक्रवर्ती  कोलकाता नाइट राइडर्स 4 करोड़ 
शिरमोन हेटमायर  दिल्ली कैपिटल्स 7.50 करोड़
Photo courtesy: IPL

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वसीम जाफर बने आईपीएल क्रिकेट टीम किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजी कोच