Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सौरव गांगुली की हो सकती है BCCI से विदाई! क्या जय शाह बनेंगे अध्यक्ष?

हमें फॉलो करें सौरव गांगुली की हो सकती है BCCI से विदाई! क्या जय शाह बनेंगे अध्यक्ष?

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (12:30 IST)
भारतीय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बीसीसीआई से जल्द विदाई हो सकती है। एक अग्रणी अखबार ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है कि 18 अक्टूबर के बाद सौरव गांगुली की बीसीसीआई में कोई भूमिका नहीं रहेगी। इस खबर के बारे में ट्विटर के कुछ नीले रंग के खातों ने भी ट्वीट किया है।
इसक बाद से ही इस सोशल मीडिया साइट पर यह खबर फैल गई कि हो सकता है जय शाह इसके बाद सौरव गांगुली की जगह ले लें। यानि कि गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई अध्यक्ष बन सकते हैं।इस खबर को लेकर भी ट्विटर पर खासी हलचल मची

हालांकि हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के संविधान में संशोधन की अनुमति दी जिससे इसके अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के अनिवार्य ब्रेक (कूलिंग ऑफ पीरियड) पर जाए बगैर पद पर बने रहने का रास्ता साफ हो गया था।

शीर्ष अदालत का आदेश बोर्ड की उस याचिका पर आया था जिसमें अध्यक्ष गांगुली और सचिव शाह सहित पदाधिकारियों के कार्यकाल से जुड़े संविधान में संशोधन का आग्रह किया गया था। इसमें मांग की गई थी कि पदाधिकारियों के सभी राज्य क्रिकेट संघों और बीसीसीआई में कार्यकाल के बीच अनिवार्य ब्रेक की अवधि को खत्म किया जाए।

बीसीसीआई ने अपने प्रस्तावित संशोधन में अपने पदाधिकारियों के लिए ब्रेक की अवधि को समाप्त करने की मांग की थी जिससे कि गांगुली और शाह संबंधित राज्य क्रिकेट संघों में छह साल पूरे करने के बावजूद अध्यक्ष और सचिव के रूप में पद पर बने रहें।हालांकि अभी की सरगर्मियां वास्तव में खबर है या फिर महज एक अफवाह यह देखना बाकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत की हार में भी जीते संजू सैमसन, 63 गेंदों में खेली नाबाद 86 रनों की पारी