shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जो रूट की शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच में जीत के करीब

Advertiesment
Joe Root
पोर्ट एलिजाबेथ। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट ने टेस्ट गेंदबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका को हार की ओर धकेल दिया। रूट ने 31 रन देकर 4 विकेट लिए जिससे फालोआन खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट 102 रन पर गंवा दिए। अभी भी उसे पारी की हार से बचने के लिए 188 रन बनाने है। 
 
2 दिन में दूसरी बार बारिश के कारण खेल बाधित होने के बावजूद इंग्लैंड ने चौथे दिन दबदबा बनाए रखा। दक्षिण अफ्रीका के आखिरी 4 गेंदबाजों को आउट करने में उसे सिर्फ 28 गेंद लगी। ये चारों बल्लेबाज महज एक रन जोड़कर आउट हो गए और 3 विकेट स्टुअर्ट ब्राड ने लिए। दूसरी पारी में रूट ने शानदार गेंदबाजी की जिन्होंने पिछले 90 टेस्ट में कभी एक पारी में दो से अधिक विकेट नहीं लिये थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Team India में विकेटकीपर के रूप में राहुल की भूमिका जारी रहेगी : विराट कोहली