Publish Date: Mon, 11 Mar 2019 (14:31 IST)
Updated Date: Mon, 11 Mar 2019 (14:35 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान बाएं कंधे की चोट के स्कैन के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।
टीम के प्रवक्ता ने इसे एहतियाती कदम करार दिया है। विलियमसन को रविवार को क्षेत्ररक्षण के दौरान कंधे में चोट लगी थी और बल्लेबाजी के दौरान उन्हें दो बार मेडिकल सहायता लेनी पड़ी। असहज होने के बावजूद विलियमसन ने 74 रन की पारी खेली।