Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुशल मेंडिस दोहरे शतक से चूके

हमें फॉलो करें कुशल मेंडिस दोहरे शतक से चूके
, बुधवार, 8 मार्च 2017 (19:31 IST)
गाले। कुशल मेंडिस ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 194 रन बनाए लेकिन वह मात्र छह रन से अपने दोहरे शतक से चूक गए। मेंडिस की इस बेहतरीन पारी से श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बुधवार को 494 रन का विशाल स्कोर बना दिया।
        
मेंडिस ने 285 गेंदों पर 194 रन में 19 चौके और चार छक्के लगाए। असेला गुणारत्ने ने 85, निरोशन डिकवेला ने 75 और दिलरूवान परेरा ने 51 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने 113 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए। 
        
इसके जवाब में बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं। ओपनर तमीम इकबाल 57 रन बनाकर आउट हुए। सौम्य सरकार 66 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खेलमंत्री ने दिया 'बेटी खेलाओ' का नारा