Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

5 लीटर दूध पीते हैं महेंद्र सिंह धोनी, यह थी कोरी अफवाह (Video)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mahendra Singh Dhoni

WD Sports Desk

, मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 (17:13 IST)
महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में एक अफवाह का खंडन किया है। महेंद्र सिंह धोनी ने एक प्रेस वार्ता में इस सवाल का जवाब दिया। उनसे पूछा गया कि आपके बारे में ऐसी कौन सी अफवाह है जो सच नहीं है। इसके जवाब में महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह 5 लीटर दूध पीते हैं यह अफवाह है।महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि हां मैं कुछ लीटर पीता था लेकिन 5 लीटर दूध पीना किसी के लिए भी बहुत ज्यादा हो जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में धोनी ने कहा, ‘‘ सबसे मुश्किल बात यह है कि मैं पूरे साल क्रिकेट नहीं खेल रहा हूं। इसलिए मुझे फिट रहना होता है। जब यहां पहुंचता हूं तो आप उन युवाओं के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं जो फिट हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। पेशेवर खेल आसान नहीं है, कोई भी आपको उम्र के हिसाब से छूट नहीं देता।’’
चेन्नई ने इस सत्र एम एस धोनी पर चार करोड़ रूपये खर्च किये।चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान 44 साल के करीब पहुंचने के बाद बावजूद फिटनेस के मामले में शानदार है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में छक्के मारने की क्षमता को बरकरार रखते हुए प्रभावित किया।

सीएसके के सम्मानित कप्तान धोनी ने कहा कि ‘‘हमें उन लोगों का सम्मान अर्जित करने की ज़रूरत है जिनका आप नेतृत्व कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप किसी से सम्मान की मांग नहीं कर सकते। आपको इसे अर्जित करना होता है। मेरे पास एक संस्थान में एक पद हो सकता है, और हां, उस पद का सम्मान किया जाना चाहिए। लेकिन कुर्सी पर बैठे एक व्यक्ति के रूप में, मुझे वह सम्मान अर्जित करने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत थोड़ा अलग है। लोग पेशेवर होने की बात करते हैं। हां, हम भारतीय पेशेवर हैं, लेकिन हमारा भावनात्मक जुड़ाव मजबूत है। मुझे लगता है कि एक भारतीय के रूप में, मेरी ताकत भावनात्मक जुड़ाव है। सीएसके के साथ मेरा संबंध भावनात्मक जुड़ाव है।’’

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

90 के दशक में पाक क्रिकेटर्स ने कैसी की थी फिक्सिंग, राज खोलेगी पूर्व कीपर की यह किताब