Publish Date: Wed, 05 Feb 2020 (08:02 IST)
Updated Date: Wed, 05 Feb 2020 (08:09 IST)
क्रिकेट से दूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे दोस्तों के लिए गोलगप्पे बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मालदीव का है।
वायरल वीडियो में माही क्रिकेटर पीयूष चावला और पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह के साथ दिख रहे हैं और उनके लिए गोलगप्पे तैयार कर रहे हैं।
वीडियो में आरपी सिंह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं- क्या मैं आपसे ऑर्डर ले सकता हूं? इस पर धोनी कहते हैं कि हां, अगर आप चाहें तो। फिर आरपी सिंह कहते हैं- जल्दी दो यार, तो धोनी बोलते हैं- अबे टाइम लगता है, खाओ।
बताया जाता है कि महेंद्रसिंह धोनी पानीपुरी खाने के बेहद शौकीन हैं। अब उनका पानीपुरी बनाने का वीडियो सामने आया है।
webdunia
Publish Date: Wed, 05 Feb 2020 (08:02 IST)
Updated Date: Wed, 05 Feb 2020 (08:09 IST)