Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुरक्षा चिंता के कारण बांग्लादेश के कोच का पद छोड़ा लोये ने

Advertiesment
Mall Loye
लंदन। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज माल लोये को उम्मीद है कि सुरक्षा चिंताओं के बावजूद इंग्लैंड टीम का बांग्लादेश दौरा होगा हालांकि उन्हें आतंकवाद के डर से बांग्लादेश के क्रिकेट कोच का पद छोड़ दिया था।

 
लोये को मई 2015 में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने देश का हाई परफॉर्मेंस मुख्य कोच बनाया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम पर आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर उन्होंने पद छोड़ दिया था।
 
पिछले महीने ढाका में एक कैफे में हमले में 20 बंधक और 2 पुलिस अधिकारी मारे गए थे। पिछले साल सितंबर में 1 इतालवी नागरिक की हत्या के बाद लोये सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए थे।
 
उन्होंने कहा कि मेरे लिए इतना काफी था। मुझे पता था कि उस हमले के बाद पश्चिम का होने के कारण मेरी आजादी छिन जाएगी इसलिए मैंने रवाना होने का फैसला किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तमीम अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से हो सकते हैं बाहर