Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MS Dhoni ने किया एक बड़ा राज उजागर, बताया जर्सी के लिए 7 नंबर ही क्यों चुना [Video]

महेंद्र सिंह धोनी ने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान इस चीज़ का खुलासा किया कि 7 नंबर उनके लिए इतना महत्वपूर्ण और पसंदीदा क्यों है

हमें फॉलो करें MS Dhoni ने किया एक बड़ा राज उजागर, बताया जर्सी के लिए 7 नंबर ही क्यों चुना [Video]

WD Sports Desk

, सोमवार, 12 फ़रवरी 2024 (17:20 IST)
MS Dhoni revealed Why he picked 7 Number for jersey : 7 नंबर!! एक भारतीय क्रिकेट फैन से आप जब भी पूछेंगे कि इस नंबर को देख कर उनके दिमाग में किसकी छवि बनती है तो वे एक ही नाम लेंगे, महेंद्र सिंह धोनी।

MS Dhoni ने 7 नंबर की जर्सी पहनकर भारतीय टीम को नई ऊंचाइयां दिलाई है, इस नंबर की जर्सी में उन्होंने भारत को 2007 में T20 World Cup जिताया, 2011 में उन्होंने ODI World Cup जिताया, 2013 में Champions Trophy और इसी नंबर की जर्सी पहनकर उन्होंने IPL की टीम Chennai Super Kings (CSK) को 5 बार IPL खिताब जिताया लेकिन कई लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता होगा कि उन्होंने 7 नंबर ही क्यों चुना, क्या कहानी है इस नंबर के पीछे, तो बतादें कि महेंद्र सिंह धोनी ने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान इस चीज़ का खुलासा किया कि 7 नंबर उनके लिए इतना महत्वपूर्ण और पसंदीदा क्यों है। 
 
 
धोनी ने एक प्रमोशनल कार्यक्रम में कहा, "यही वह दिन था जब मेरे माता-पिता ने फैसला किया कि मैं धरती पर आऊंगा। मेरा जन्म 7 जुलाई को हुआ था और जुलाई फिर सातवाँ महीना है। 1981 में मेरा जन्म हुआ, इसलिए 8-1 = 7 हुए,  इसलिए मेरे लिए यह निर्णय लेना बहुत आसान था जब उन्होंने मुझसे पूछा कि तुम्हे कोनसा नंबर चाहिए तो मैंने 7 का चयन किया"
जिस युवा क्रिकेटर का पसंदीदा नंबर 7, उसके लिए बुरी खबर 
धोनी की विरासत को उचित श्रद्धांजलि देते हुए, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दिसंबर 2023 में नंबर 7 जर्सी को रिटायर करने का निर्णय लिया था। इसका मतलब अब इस नंबर की जर्सी कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं पहन पाएगा।  
 
 
MS Dhoni का क्रिकेट करियर 
350 ODI मैचों के अपने उल्लेखनीय करियर में, धोनी ने 50.57 के औसत और 87.56 के स्ट्राइक रेट के साथ 10,773 रन बनाए। इसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं, जो दर्शाता है कि बतौर बल्लेबाज भी उन्होने भारतीय टीम को ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया है। इसके अतिरिक्त, 90 टेस्ट मैचों और 98 T20I में, उन्होंने 4,876 और 1,617 रन बनाए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

U19 World Cup में हार के बाद कोच ने अपने लड़कों को लेकर कही यह बात