Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

IPL ट्रॉफी जिताने का धोनी को मिला इनाम, लेकिन जड़ेजा को मिला ज्यादा दाम

हमें फॉलो करें IPL ट्रॉफी जिताने का धोनी को मिला इनाम, लेकिन जड़ेजा को मिला ज्यादा दाम
, बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (13:24 IST)
आईपीएल 2021 की विजेता फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से टूर्नामेंट के 2022 संस्करण के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित रवींद्र जडेजा मोईन अली और रुतुराज गायकवाड़ को टीम में रिटेन किया।

सीएसके धोनी को रिटेन करने का मन पहले ही बना चुका था। इसकी पूरी उम्मीद है कि शायद यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो, इससे पहले धोनी कह भी चुके हैं कि वह चेन्नई के मैदान से ही फ्रैंचाइजी क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का बल्ले से प्रदर्शन खास ना रहा हो लेकिन उन्होंने अपने बल्ले से चेन्नई को फाइनल तक पहुंचाया और एक मैच में जीत भी दिलवाई। यही कारण है कि बल्ले से सिर्फ 16 मैचों में सिर्फ 16 की औसत से 114 रन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ में रिटेन किया गया।
इस सूची में दूसरा नाम ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का है जिन्हें सर्वाधिक 16 करोड़ में रिटेन किया गया। जड़ेजा ने गेंद से कमाल दिखाते हुए आईपीएल 2021 में 13 विकेट चटकाए वहीं बल्ले से 227 रन बनाए।

चेन्नई सुपर किंग्स इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली के साथ बातचीत कर रहा था। उनकी स्पिन गेंदबाजी भारत में उपयोगी साबित हो सकती है। मोइन अली को 8 करोड़ में रिटेन किया गया। आईपीएल 2021 में उन्होंने 357 रन बनाए और 6 विकेट चटकाए।

इसके अलावा आईपीएल 2021 में औरेंज कैप पहनने वाले रुतुराज गायकवाड़ को भी 6 करोड़ में रिटेन किया गया। रुतुराज गायकवाड़ ने फाइनल में अपने ही साथी फैफ डू प्लेसिस को पीछे छोड़ 635 रनों का आंकड़ा छुआ था। उन्होंने यह रन 45 की औसत से बनाए थे जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक भी शामिल था।
बिछड़ जाएगी धोनी-रैना की जोड़ी

सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी की दोस्ती के चर्चे रहे हैं। कुछ सीजन को छोड़ दे तो यह जोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स टीम में ही दिखी है। लेकिन आईपीएल 2022 में यह जोड़ी टूट गई है क्योंकि चेन्नई ने सुरेश रैना को रिटेन नहीं किया है। रैना का बल्ला आईपीएल 2021 में खामोश रहा इस कारण उनको रीलीज कर दिया गया। 12 मैचों में सुरेश रैना 17 की औसत से 160 रन बना पाए।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन होने वाला है। इससे पहले पुरानी आठ फ्रेंचाइजिों को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत दी गई है, जबकि अन्य सभी खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे। वहीं इस बार राइट टू मैच कार्ड के विकल्प को भी हटा दिया गया है। दो नई टीमों को नीलामी में उतरे खिलाड़ियों में से तीन-तीन खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद मेगा ऑक्शन होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल द्रविड़ के इस बयान से पता लग जाता है कि मुंबई टेस्ट में पुजारा और रहाणे में से कौन होगा बाहर