Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

5 लाख में बिके सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन, अब इस टी-20 लीग में मचाएंगे धमाल

हमें फॉलो करें 5 लाख में बिके सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन, अब इस टी-20 लीग में मचाएंगे धमाल
, शनिवार, 4 मई 2019 (17:12 IST)
मुंबई। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को टी-20 मुंबई लीग के दूसरे सत्र के लिए आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब ने शनिवार को 5 लाख रुपए में खरीदा। सचिन तेंदुलकर इस लीग के ब्रांड दूत हैं। सुजीत नायक को भी 5 लाख रूपये के मूल्य में खरीदा गया।
 
नीलामी में अर्जुन तेंदुलकार को ऑलराउंडर वर्ग में 1 लाख रुपए के आधार मूल्य में शामिल किया गया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बल्लेबाज अर्जुन भारत की अंडर-19 टीम के लिए अनधिकृत टेस्ट में खेल चुके हैं।
 
कई टीमों ने उनके लिए बोली लगाई, पर नार्थ मुंबई पैंथर्स ने 5 लाख रुपए की सबसे ऊंची बोली लगाई। इसके बाद नीलामी करा रहे चारू शर्मा ने दो नई टीमों (आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब और ईगल थाणे स्ट्राइकर्स) को बराबरी करने के मौके (ओटीएम) का विकल्प दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL live DCvsRR : राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच का ताजा हाल