Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

T20I World Cup से स्वदेश लौटी पाकिस्तान की कप्तान, यह था कारण

हमें फॉलो करें T20I World Cup से स्वदेश लौटी पाकिस्तान की कप्तान, यह था कारण

WD Sports Desk

, गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (18:00 IST)
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले महिला टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच में नहीं खेल पाएगी क्योंकि वह अपने पिता के निधन के कारण स्वदेश लौट रही हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि वह फातिमा की जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की व्यवस्था कर रहा है। उनके पिता का गुरुवार की सुबह निधन हो गया था।

पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा,‘‘वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच में नहीं खेल पाएगी।’’उनकी अनुपस्थिति में उप कप्तान मुनीबा अली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की अगुवाई करेगी।

22 वर्षीय फातिमा ने टूर्नामेंट में अभी तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए बाकी बचे दो मैच में से कम से कम एक मैच में जीत दर्ज करनी होगी।पाकिस्तान के अभी दो मैच में दो अंक है तथा वह ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है। वह अपना अंतिम मैच सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रतन टाटा ने मुश्किल वक्त में की थी इन खिलाड़ियों की मदद, 4 ने जिताया है वर्ल्ड कप