Publish Date: Tue, 20 Aug 2019 (21:33 IST)
Updated Date: Wed, 21 Aug 2019 (17:11 IST)
पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने हरियाणा की रहने वाली शामिया आरजू का दिल जीत कर उसे अपनी बेगम बना लिया है। दुबई में इन दोनों के परिवार वालों ने मिलकर इनका निकाह करवाया।
शामिया के अब्बा हुजूर लियाकत अली खान पेशे से एक पूर्व पंचायत अधिकारी हैं, जबकि वे खुद एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर हैं।
हरियाणा में नूंह जिले की शामिया आरजू दिनांक 20 अगस्त मंगलवार को इस पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली से निकाह कर लिया। दोनों तरफ खुशी और जश्न का माहौल है।
इनका निकाह दोनों देशों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इन दोनों ने निकाह से पहले अपना एक प्री-वेडिंग शूट करवाया था जिसमें ये दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ थामे नजर आए थे। (फोटो साभार ट्विटर)