Publish Date: Mon, 05 Mar 2018 (22:28 IST)
Updated Date: Mon, 05 Mar 2018 (22:29 IST)
नई दिल्ली। क्रिकेट और बॉलीवुड का काफी नज़दीकी रिश्ता रहा है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब फिल्मों से जुड़ी प्रिया गुप्ता को बोर्ड में महाप्रबंधक (मार्केटिंग-डिजीटल और कम्युनिकेशंस) बनाया है।
48 वर्षीय प्रिया टी-सीरीज़ फिल्म्स के साथ सह निर्माता के तौर पर जुड़ी हुई थीं और वह विद्या बालन की तुम्हारी सुल्लू, इरफान खान की हिंदी मीडियम और आने वाली फिल्म ब्लैकमेल से जुड़ी हुई थीं।
सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने प्रिया का साक्षात्कार लिया था और बीसीसीआई का संचालन देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने उनकी नियुक्ति पर अपनी मंजूरी लगा दी।
webdunia
Publish Date: Mon, 05 Mar 2018 (22:28 IST)
Updated Date: Mon, 05 Mar 2018 (22:29 IST)