Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IPL 2022 Mega Auction: पंजाब के पास सबसे ज्यादा तो दिल्ली के पास है सबसे कम रकम

हमें फॉलो करें IPL 2022 Mega Auction: पंजाब के पास सबसे ज्यादा तो दिल्ली के पास है सबसे कम रकम
, शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (23:00 IST)
नई दिल्ली: आईपीएल 2022 की बड़ी नीलामी के लिए मंच सज चुका है। सभी फ्रैंचाइजी रणनीति बना चुके हैं हो सकता है यह रणनीति बोली के दौरान बदले भी लेकिन कागज पर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।इस बार यह नीलामी इसलिए भी दिलचस्प होने वाली है क्योंकि 8 नहीं 10 टीमें इसमें हिस्सा लेंगी और सभी टीमों को अपनी टीम नए सिरे से बनानी है।

आईपीएल 2022 की बड़ी नीलामी के लिए टीमों के पास बचे हुए खिलाड़ियों और पर्स की स्थिति इस प्रकार है :

इस बार सभी टीमों को नीलामी के लिए 90 करोड़ रुपए की राशि मिली हुई है। गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने अब तक 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, ऐसे में वह न्यूनतम 14 और अधिकतम 21 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकेगी। आईपीएल के नियम के अनुसार, एक टीम में अधिकतम 25 और न्यूनतम 18 खिलाड़ी होने चाहिए। सीएसके के पास 48 करोड़ की राशि बची हुई है।


दिल्ली कैपिटल्स ने भी 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। ऐसे में वह भी अधिकतम 21 खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकेगी। उसके पास 47.5 करोड़ रुपए बचे हुए हैं।

आईपीएल की एक टीम अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ियों को जगह दे सकती है, पर प्लेइंग-11 में सिर्फ 4 ही विदेशी खेल सकते हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स 21 खिलाड़ियों को खरीद सकती है, उसके पास 48 करोड़ रुपए बचे हैं। लखनऊ की नयी टीम ने 3 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है, ऐसे में वह अभी 22 खिलाड़ियों को और खरीद सकती है। उसके पास 59 करोड़ रुपए हैं।


पंजाब किंग्स ने सिर्फ 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। ऐसे में उसके पास 23 खिलाड़ियों का स्लॉट बचा है। टीम के पर्स में 72 करोड़ रुपए हैं। मुंबई इंडियंस के पास 48 करोड़ की राशि है और टीम 21 खिलाड़ियों को खरीद सकेगी। टीम ने सबसे अधिक 5 बार टी20 लीग का खिताब जीता है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के पास 62 करोड़ रुपए बचे हैं और टीम 22 खिलाड़ियों को खरीद सकेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने विराट कोहली सहित 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, ऐसे में वह अभी 22 खिलाड़ियों को और खरीद सकेगी। उसके पास 57 करोड़ रुपए बचे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद भी 22 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकेगी, उसके पास 68 करोड़ बचे है। वहीं दूसरी नयी टीम अहमदाबाद के पास 52 करोड़ बचे हैं। टीम 22 खिलाड़ियों को और खरीद सकेगी।

किस टीम के पर्स में अब कितने पैसे-
चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)-

कुल खर्च 42 करोड़, पर्स में मौजूद 48 करोड़ रु.
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)-

कुल खर्च 42 करोड़, पर्स में मौजूद:- 48 करोड़ रु.
कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल (12 करोड़/ पर्स से 16 करोड़ कटेंगे), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़/ पर्स से 12 करोड़ कटेंगे), वेंकटेश अय्यर ( 8 करोड़)

कुल खर्च 42 करोड़,पर्स में मौजूद 48 करोड़ रु.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)- कुल खर्च 33 करोड़, पर्स में मौजूद, 57 करोड़ रु.
राजस्थान रायल्स: संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)
कुल खर्च 28 करोड़, पर्स में मौजूद:- 62 करोड़ रु.
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)-
कुल खर्च 22 करोड़, पर्स में मौजूद:- 68 करोड़ रु.
पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (12 करोड़/ पर्स से 14 करोड़ कटेंगे), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)-
कुल खर्च 18 करोड़, पर्स में मौजूद:-72 करोड़ रु.
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़/ पर्स से 12 करोड़ कटेंगे), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़/ पर्स से 8 करोड़ कटेंगे), एनरिक नोर्त्जे (6.5 करोड़)- कुल खर्च 39 करोड़, पर्स में मौजूद 42.50 करोड़ रु.

गुजरात टाइटंस : हार्दिक पांड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़), शुभमन गिल (7 करोड़)-

कुल खर्च 37 करोड़, पर्स में मौजूद:- 53 करोड़ रु.
लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (15 करोड़ रु),मार्कस स्टोइनिस (11 करोड़) और रवि बिश्नोई (4 करोड़),

कुल खर्च 30 करोड़, पर्स में मौजूद:- 60 करोड़ रु


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चाहर ने बल्ले और गेंद से दिखाया कमाल, इन खिलाड़ियों के कारण जीते तीसरा वनडे