Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2 करोड़ रुपए 'ऊंट के मुंह में जीरा' : रवि शास्त्री

Advertiesment
हमें फॉलो करें 2 करोड़ रुपए 'ऊंट के मुंह में जीरा' : रवि शास्त्री
, मंगलवार, 4 अप्रैल 2017 (19:04 IST)
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और निदेशक रवि शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध की राशि बढ़ाने को अपर्याप्त मानते हुए इसे ऊंट के मुंह में जीरे के समान बताया है।  
              
बीसीसीआई ने दो सप्ताह पहले ही ए ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को दो करोड़, बी ग्रेड वालों को एक करोड़ और सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 50 लाख रुपए देने का फैसला लिया था। लेकिन शास्त्री अब इन बढ़े हुए पैसों से खुश नहीं हैं और उनका मानना है कि ये पैसे खिलाड़ियों के लिए बहुत कम हैं। 
             
शास्त्री ने कहा, दो करोड़ रुपए कुछ भी नहीं हैं। ये ऊंट के मुंह में जीरे के समान हैं। एक टेस्ट खिलाड़ी के लिए ग्रेड का अनुबंध और अधिक होना चाहिए। चेतेश्वर पुजारा के साथ-साथ अन्य शीर्ष खिलाड़ियों का अनुबंध भी ज्यादा होना चाहिए। आपका ये ग्रेड अनुबंध ज्यादा होना चाहिए। 
 
पूर्व कप्तान ने कहा, मुझे पता है कि खिलाड़ियों के वेतन में दोगुना इजाफा हुआ है लेकिन इसमें और ज्यादा हो सकता है। ए ग्रेड में शामिल पुजारा जैसे खिलाड़ियों को और अधिक राशि मिलनी चाहिए, क्योंकि वे आईपीएल में नहीं खेलते हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सचिन बने सिंगर (वीडियो)