Publish Date: Tue, 04 Apr 2017 (18:16 IST)
Updated Date: Tue, 04 Apr 2017 (18:18 IST)
क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर अब सिंगर बन गए हैं। सचिन ने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम के साथ मिलकर अब अपने हाथों में माइक थाम लिया है।
सचिन और सोनू के इस गीत की झलक सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में दिखाई गई थी। इस गीत के बोल हैं ‘क्रिकेट वाली बीट पे... सचिन के इस गीत की विशेषता है कि इसमें उन तमाम भारतीय क्रिकेटरों के नाम भी शामिल किए गए हैं, जिन्होंने सचिन के साथ 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 वर्ल्ड कप खेला है।