Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2 महीने बाद मैदान पर वापसी करने को तैयार सर जड़ेजा, BCCI ने शेयर किया वीडियो

Advertiesment
हमें फॉलो करें 2 महीने बाद मैदान पर वापसी करने को तैयार सर जड़ेजा, BCCI ने शेयर किया वीडियो
, गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (07:42 IST)
लखनऊ: चोट से उबरने के बाद दो महीने बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पूर्व अभ्यास सत्र के बाद कहा कि फिर से देश के लिये खेलना शानदार अहसास है।

जडेजा घुटने की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली दो श्रृंखलाओं में नहीं खेल पाये थे। वह नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गये थे। स्कैन के बाद पता चला था कि उनके हाथ में सूजन है। उसे आराम की सलाह दी गई। दाएं हाथ में सूजन के कारण जडेजा न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे।

जडेजा ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो में कहा, ‘‘भारतीय टीम में वापसी करके अच्छा लग रहा है। टी20 और टेस्ट श्रृंखला में खेलने को लेकर वास्तव में उत्सुक हूं।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं कि आखिरकार दो महीने बाद में भारत के लिये खेलने जा रहा हूं। ’’
इस 33 वर्षीय आलराउंडर ने कहा कि वह उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की।

जडेजा ने कहा, ‘‘मैं एनसीए में अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहा था। मैं इस श्रृंखला के लिये बेहद उत्साहित हूं। मैं दो महीने से अधिक समय बाद खेल रहा हूं। मैंने बेंगलुरू में गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास किया, इसलिए मैं तैयार हूं। आज मैं अपने पहले अभ्यास सत्र के बाद बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।’’भारत गुरुवार से शुरू होने वाली टी20 श्रृंखला के बाद श्रीलंका से दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगा।
webdunia

आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं रविंद्र जड़ेजा

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के बाद यह साबित हो गया कि रविंद्र जडेजा इस सत्र के सबसे महंगे खिलाड़ी (रिटेन और नीलामी दोनों को मिलाकर) हैं क्योंकि चेन्नई ने उनको सर्वाधिक 16 करोड़ में रिटेन किया था। जड़ेजा ने गेंद से कमाल दिखाते हुए आईपीएल 2021 में 13 विकेट चटकाए वहीं बल्ले से 227 रन बनाए थे। इससे पहले रीटेन किए गए खिलाड़ियों में सबसे महंगे विराट कोहली थे। मेगा नीलामी में सर्वाधिक दाम पर बिकने वाले खिलाड़ी ईशान किशन थे जिनको 15 करोड़ 25 लाख में खरीदा गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोहित की मानें तो यह 3 क्रिकेटर्स रहेंगे भारतीय क्रिकेट का भविष्य, कोहली का नाम शामिल नहीं (वीडियो)