Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'हिटमैन' रोहित शर्मा 200 छक्के पूरे करने वाले 7वें बल्लेबाज बने

हमें फॉलो करें 'हिटमैन' रोहित शर्मा 200 छक्के पूरे करने वाले 7वें बल्लेबाज बने
, गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (21:37 IST)
तिरुवनंतपुरम। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने वनडे में 200 छक्के पूरे करने की उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित यह उपलब्धि हासिल करने वाले महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे भारतीय और ओवरऑल 7वें बल्लेबाज बन गए हैं।


रोहित ने गुरुवार को विंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे में अपनी नाबाद 63 रन की पारी में चार छक्के लगाने के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। रोहित के अब 193 मैचों से 202 छक्के हो गए हैं।

हिटमैन के नाम से मशहूर और वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले भारतीय उपकप्तान रोहित ने इस सीरीज में 16 छक्के मारे और एक झटके में सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।

रोहित ने इस सीरीज से पहले तक 188 मैचों में 186 छक्के मारे थे और अब वह 202 पर पहुंच गए हैं। गांगुली ने 311 मैचों में 190 और सचिन ने 463 मैचों में 195 छक्के मारे हैं।

भारत ने वनडे में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है जिन्होंने 332 मैचों में 218 छक्के मारे हैं। सर्वाधिक छक्के मारने के क्रम में रोहित न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम (200) को पीछे छोड़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'मैन ऑफ द सीरीज' की दौड़ में रोहित को पछाड़कर विराट ने जीती बाजी