Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोहित शर्मा की शतकीय वापसी, अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की नैया लगाई पार

हमें फॉलो करें Rohit Sharma

WD Sports Desk

, बुधवार, 17 जनवरी 2024 (20:41 IST)
AFGvsIND अफगानिस्तान के विरुद्ध पहले 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 0 पर आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने बैंगलोर में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक बनाया और भारतीय पारी को मझधार से भी निकाला।

22 रनों पर 4 विकेट खो चुकी टीम इंडिया एक वक्त पर मुश्किल में थी लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और रिंकू सिंह के बीच में शतकीय साझेदारी हुई। रोहित शर्मा ने शतक तो रिंकू सिंह ने अर्धशतक जड़ा। भारत ने 20 ओवरों में 212 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 39 गेंदो में 69 तो रोहित शर्मा ने 121 रन बनाए। आखिरी के 10 ओवरों में 150 रन बनाए।दोनों के बीच में 100 गेंदो में 190 रनों की नाबाद साझेदारी हुई।

कप्तान रोहित शर्मा लौटे फार्म में लौटते हुए नाबाद 121 रनों की शतकीय और रिंकू सिंह की 57 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेेहद खराब रही और उसने 22 के स्कोर पर अपने चार शीर्ष बल्लेेबाजों के विकेट गंवा दिये। यशस्वी जायसवाल चार रन, विराट कोहली शून्य, शिवम दुबे एक रन और संजू सैमसन शून्य पर पवेलिय लौट गये।
ऐसी परिस्थिति में अनुभवी कप्तान रोहित शर्मा ने ना केवल रिंकू सिंह के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट लिये तूफानी अंदाज में रिकार्ड 190 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने 11 चौके और आठ छक्कों की मदद से 69 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाये। वहीं रिंकू सिंह ने दो चौके और छह छक्कों की मदद से 39 गेंदों में नाबाद 69 रनों की पारी खेली। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 212 का विशाल स्कोर खड़ा किया है और अफगानिस्तान को जीत के लिए 213 रन बनाने है।अफगानिस्तान की ओर से फरीद अहमद ने तीन विकेट लिये। अजमतउल्लाह उमरजई ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तीसरा टॉस भी जीते रोहित शर्मा, अफगानिस्तान के खिलाफ किए यह 3 बदलाव (Video)