Publish Date: Sat, 10 Feb 2018 (18:54 IST)
Updated Date: Sat, 10 Feb 2018 (18:58 IST)
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत के ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जा़हिर की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर भारतीय नागरिक उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं। एक भारतीय लड़की तिरंगा लेकर खड़ी थी और वह अफरीदी के साथ भी फोटो खिंचवाना चाहती थी।
जैसे ही अफरीदी उसके साथ फोटो खिंचवाने आए, उनकी नजर तिरंगे पर पड़ी जो कि पूरा खुला हुआ नहीं था। अफरीदी ने उस लड़की से कहा, 'फ्लैग सीधा करो' और फिर फोटो खिंचवाई। उनके भारतीय तिरंगे को लेकर इस तरह के सम्मान के बाद सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है। इस मौके पर उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए केवल पाकिस्तानी फैंस ही नहीं भारतीय फैंस भी थे।