Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वनडे में यह अनोखी उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें ओपनर बने धवन, बनाया ये विशेष रिकॉर्ड

हमें फॉलो करें वनडे में यह अनोखी उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें ओपनर बने धवन, बनाया ये विशेष रिकॉर्ड
, रविवार, 18 जुलाई 2021 (20:35 IST)
श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन के नाम पर एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित हो गया है। दरअसल, धवन ने वनडे क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे कर लिए हैं। इस फॉर्मेट में 6 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले धवन भारत के 10वें और विश्व के 63वें खिलाड़ी बने। साथ ही धवन भारत के सिर्फ पांचवें सलामी बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने छह हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया हो।

अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने यह रिकॉर्ड अपनी पारी के दौरान 23वां रन बनाने के साथ हासिल किया। इतना ही नहीं शिखर धवन भारत के लिए सबसे तेज छह हजार रन बनाने वाले दूसरे और विश्व के चौथे बल्लेबाज भी बन गए हैं। धवन ने यह उपलब्धि (140)वीं पारी में हासिल की।

धवन से पहले टीम इंडिया के लिए विराट कोहली का नाम आता है, जिन्होंने सिर्फ (136) पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। जबकि तेज 6 हजार वनडे रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हाशिम अमला (123) के नाम पर दर्ज है।

सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी पारियां
हाशिम अमला 123
विराट कोहली 136
केन विलियमसन 139 
शिखर धवन 140*
विवयन रिचर्ड्स 141
 
भारत के लिए सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी पारियां
विराट कोहली 136  
शिखर धवन 140*
सौरव गांगुली 147  
रोहित शर्मा 162
एमएस धोनी 166
 
35    Fवर्षीय बाएं हाथ के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय फॉर्मेट में अपने 1,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। यह रिकॉर्ड गब्बर ने पारी का 17वां रन बनाने के साथ हासिल किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IND vs SL: भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका ने टेके घुटने, भारत को मिला 263 का लक्ष्य