Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

WPL नीलामी में मंधाना 3.40 करोड़ में बिकीं, मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत को 1.80 करोड़ में खरीदा

हमें फॉलो करें WPL नीलामी में मंधाना 3.40 करोड़ में बिकीं, मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत को 1.80 करोड़ में खरीदा
, सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (16:44 IST)
मुंबई। स्मृति मंधाना शुरुआती महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए यहां सोमवार को हुई नीलामी में सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं और इस भारतीय उपकप्तान को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को बोली में पछाड़ते हुए 3.40 करोड़ रुपए (4,10,000 डॉलर) में खरीदा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने काफी सस्ता मंधाना से आधी राशि में 1.80 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।
 
अभी तक दूसरी सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय खिलाड़ी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा। हालांकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने काफी सस्ता मंधाना से आधी राशि में 1.80 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
 
आरसीबी के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हर कोई मंधाना और एलिस पैरी को जानता है, हम कुछ खिलाड़ियों को लेने के लिए प्रतिबद्ध थे। हम इतनी शानदार खिलाड़ियों को खरीदकर काफी खुश हैं। मंधाना, पैरी और सोफी डेविने को टीम में शामिल करना स्वप्निल नतीजा रहा।
 
उन्होंने कहा कि स्मृति को कप्तानी का काफी अनुभव है और वे भारतीय हालात से काफी परिचित हैं इसलिए पूरी संभावना है (कि वे कप्तान होंगी)। नीलामी के पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया की ऑफ स्पिन ऑलराउंडर एशले गार्डनर को गौतम अडानी की गुजरात जॉयंट्स ने 3.20 करोड़ रुपए (3,86,000 डॉलर) में खरीदा।
 
ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी 1.70 करोड़ रुपए (2,05,000 डॉलर) में बिकीं जिनकी बोली आरसीबी ने जीती। आरसीबी ने न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेविने को 50 लाख रुपए के सस्ते 'बेस प्राइस' में अपनी टीम में शामिल किया। यूपी वॉरियर्स ने इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को खरीदने में 1.80 करोड़ रुपए खर्च किए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट धर्मशाला की बजाय इंदौर में इसलिए किया गया शिफ्ट