Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी चार्टर फ्लाइट से पहुंचेंगे मुंबई

हमें फॉलो करें इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी चार्टर फ्लाइट से पहुंचेंगे मुंबई
, मंगलवार, 18 मई 2021 (18:51 IST)
नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के मुंबई में अनिवार्य क्वारंटीन में आने के लिए चार्टर उड़ानों का प्रबंध किया है। स्वास्थ्य जोखिमों को ध्यान में रखते हुए बुधवार सुबह दिल्ली और चेन्नई में दो उड़ानें खिलाड़ियों को ले जाने के लिए तैयार रहेंगी। इसके लिए खिलाड़ियों को नजदीकी पिक-अप पॉइंट तक पहुंचने के लिए कहा गया है।
 
बेंगलुरु में मौजूद खिलाड़ियों को चेन्नई जाने के लिए कहा गया है, जहां से मुंबई पहुंचने से पहले उड़ान हैदराबाद के लिए रवाना होगी, जबकि दिल्ली से रवाना होने वाली उड़ान सीधे मुंबई में उतरेगी और खिलाड़ी तुरंत क्वारंटीन में चले जाएंगे। पहले से ही मुंबई में रह रहे खिलाड़ी कुछ दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने के बाद 24 मई को क्वारंटीन में शामिल होंगे।

कोलकाता से कोई चार्टर उड़ान उपलब्ध नहीं है। कोरोना संक्रमित होने के चलते दिल्ली में कुछ दिनों तक क्वारंटीन में रहने के बाद सोमवार को बंगाल में अपने घर लौटे रिद्धिमान साहा कुछ दिनों बाद कमर्शियल उड़ान से मुंबई पहुंचेंगे। उनके 24 मई को मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।
 
बीसीसीआई के मुताबिक भारतीय टीम इंग्लैंड के लिए दो जून को उड़ान भर सकती है। इससे पहले उसे कुछ दिनों तक सख्त क्वारंटीन से गुजरना होगा। इंग्लैंड पहुंचने पर टीम साउथम्प्टन में इकट्ठा होगी और यहां उसे अभ्यास करने की अनुमति होगी। यहीं पर टीम 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेलेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फाइनल खेलने के लिए इंग्लैंड जाने पर भारतीय और न्यूजीलैंड की टीम को 14 दिनों का क्वारंटाइन गुजारना होगा जैसा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया था। स्टेडियम के अंदर ही बने हिल्टन होटल में दोनों ही टीमों को ठहराया जाएगा।
 
इंग्लैंड क्रिकेट के सूत्रों को अनुसार इस होटल को 1 से 26 जून तक आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को भी दे दी है ताकि बायो सेक्योर बबल को लेकर कोई दुविधा न रहे।
 
इसके अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होने के कारण एक रिजर्व डे भी रखा गया है। जून के अंत में इंग्लैंड में बारिश की संभावना बनी रहती है इस कारण अगर एक दिन खराब होता है तो नतीजे के लिए एक और दिन दोनों टीमों को खेलने के लिए दिया जाएगा।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केन विलियम्सन ने कहा भारत के खिलाफ WTC फाइनल एक शानदार चुनौती होगी (वीडियो)