Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोनी जैसा कोई नहीं, रवि शास्त्री ने किया माही को लेकर बड़ा खुलासा

हमें फॉलो करें धोनी जैसा कोई नहीं, रवि शास्त्री ने किया माही को लेकर बड़ा खुलासा
, गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (13:17 IST)
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी बेजोड़ हैं। लोकप्रियता के मामले में भी वे दूसरे खिलाड़ियों से काफी आगे हैं। अब पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शास्त्री ने कहा कि धोनी जैसा क्रिकेटर उन्होंने आज तक नहीं देखा। 
 
शास्त्री ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर खुलासा किया है कि धोनी अपने पास फोन तक नहीं रखते हैं। उनके पास भी धोनी का नंबर नहीं है। शास्त्री ने यह दावा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर किया। शास्त्री और धोनी एक साथ काम कर चुके हैं। दरअसल, जब धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे, तब शास्त्री टीम के मैनेजर थे। 
शोएब अख्तर से बातचीत करते हुए शास्त्री कहते हैं कि मैंने दोनी से ज्यादा शांत और संयमित व्यक्ति आज तक नहीं देखा। उन्हें कभी गुस्सा करते हुए भी नहीं देखा। टीम की जीत हो या हार कभी भी उनके व्यवहार में बदलाव दिखाई नहीं देता। 
 
शास्त्री ने कहा कि धोनी जीरो पर आउट हो जाएं या फिर शतक बना लें या फिर टीम वर्ल्ड कप जीत जाए या पहले राउंड में ही बाहर हो जाए। उनका व्यवहार हमेशा एक जैसा रहता है। मैंने कई क्रिकेटर्स को देखा है, लेकिन उसके जैसा मुझे कोई नजर नहीं आया। यहां तक कि सचिन को भी कभी-कभी गुस्सा आ जाता था, लेकिन धोनी इस मामले में सबसे अलग हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धोनी पर शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा, सचिन से भी बेहतर हैं इस मामले में