Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के तीन सदस्य Covid-19 से संक्रमित

Advertiesment
हमें फॉलो करें दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के तीन सदस्य Covid-19 से संक्रमित
, शनिवार, 25 जुलाई 2020 (13:45 IST)
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड के प्रस्तावित दौरे के लिए अभ्यास शिविर से पहले जांच के दौरान तीन सदस्यों को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। 
 
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक सहयोगी सदस्य सहित तीनों को शिविर से अलग कर दिया है। शिविर प्रिटोरिया में 27 जुलाई से शुरू होगा। 
 
सीएसए से जारी बयान के मुताबिक, ‘हम पुष्टि कर सकते हैं कि जांच में तीन लोगों को संक्रमित गया है। पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य अब 10 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहेंगे और अभ्यास शिविर में भाग नहीं लेंगे।’ 
 
टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों को एक और जांच से गुजरना होगा। दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का इंग्लैंड दौरा सितंबर में प्रस्तावित है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के लिए 26 सदस्यीय मजबूत टीम भेजी जाए : चयनकर्ता