Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टिम साउथी बने न्यूजीलैंड के कप्‍तान, टी20 टीम की करेंगे कप्तानी

Advertiesment
Tim Southee
वेलिंगटन। टिम साउथी को श्रीलंका के खिलाफ अगले सप्ताह होने वाले एकमात्र टी20 मैच के लिए शुक्रवार को न्यूजीलैंड का कप्तान नियुक्त किया गया। नियमित कप्तान केन विलियमसन तथा ट्रेंट बोल्ट और कोलिन डि ग्रैंडहोम को इस मैच में विश्राम दिया गया है।


साउथी इससे पहले दो बार न्यूजीलैंड की अगुवाई कर चुके हैं। ऑलराउंडर जिम्मी नीशाम और सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को भी टी20 टीम में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है : टिम साउथी (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, स्कॉट कुगलेइजन, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, सेट रेन्स, मिशेल सैंटनर, टिम सेफर्ट, ईश सोढ़ी, रोस टेलर।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोहित शर्मा ने शेयर की बेटी की पहली फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल