Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विनोद कांबली ने अस्पताल में किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vinod Kambli Chak de India Dance hindi news

WD Sports Desk

, मंगलवार, 31 दिसंबर 2024 (12:05 IST)
Vinod Kambli Dance : ठाणे जिले के एक अस्पताल में उपचार करा रहे विनोद कांबली का यहां नृत्य करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिससे इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर के स्वास्थ्य में प्रगति का पता चलता है।

भारत की तरफ से 17 टेस्ट और 104 वनडे खेलने वाले 52 वर्षीय कांबली को मूत्र संक्रमण और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत के बाद 21 दिसंबर को भिवंडी शहर के काल्हेर इलाके में आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई तरह की चिकित्सा जांच के बाद उनके मस्तिष्क में थक्के का पता चला।


कांबली का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने सोमवार को कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
 
इस वीडियो में अस्पताल में कांबली को पूरे जोश के साथ नाचते हुए दिखाया गया है, जो उनके स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार का संकेत देता है। (भाषा) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अर्शदीप सिंह हुए ICC ‘टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ के लिए नामांकित