Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विराट कोहली और अनुष्का का इटली में विवाह

Advertiesment
Virat Kohli
लंबे समय से इनकार और इकरार के बीच आखिरकार देश के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। इन दोनों की शादी इटली के मिलान से साढ़े चार घंटे की दूरी पर स्थित टूस्कैनी स्थित एक हैरिटेज रिसार्ट में भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे हुई, जिसमें दोनों के परिवार के लोगों के अलावा करीबी मित्र शामिल हुए।
 
 
विवाह की सभी रस्में निभाई गईं
विराट और अनुष्का भले ही आधुनिक विचारों के क्यों न हों, लेकिन विवाह जैसे पवित्र कार्य में उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से सभी रस्में निभाईं। यह शादी पंजाबी रीति रिवाज से हुई। विराट ने हल्दी लगवाई और हाथों में मेहंदी। अनुष्का के भी हाथों में मेहंदी लगाई गई। शादी के पूर्व रिंग सेरेमनी भी हुई। अनुष्का ने विराट की अंगुली में सगाई की अंगूठी पहनाई।
webdunia
चौथे प्रयास में डली अनुष्का की वरमाला 
विराट कोहली सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि अपनी शादी के मौके पर भी मस्ती करते हुए नजर आए। जब वरमाला की रस्म निभाई जा रही थी, तब भी उन्होंने नखरे किए। अनुष्का पहली बार में विराट के गले में वरमाला डालने गईं तो उन्होंने अपना चेहरा पीछे खींच लिया और फिर यही क्रम दो बार दोहराकर हंसने लगे। चौथी बार उन्होंने अनुष्का के सामने हथियार डाल दिए और वरमाला डलवा ली। विराट को उनके दोस्तों ने उठा रखा था।
webdunia

शादी में करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए
शादी के समारोह में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त युवराज सिंह शरीक हुए। इस शादी में युवराज ने तो डांस किया ही साथ ही अनुष्का ने भी भांगड़ा किया। विराट और अनुष्का दोनों 29 साल के हो चुके हैं। दोनों की मुलाकात पहली बार 2013 में शैंपू के प्रचार के समय हुई थी तब से ही दोनों एक दूसरे को डेटिंग कर रहे थे। 
 
विराट कोहली लंबी छुट्टी पर
दो दिन पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा को स्पॉट किया गया था जहां वह अपने पिता अजय शर्मा, मां आशिमा और बड़े भाई करनेश के साथ निकली थीं। विराट जब भी क्रिकेट से छुट्टी लेते थे तो शादी की हवा गर्म हो जाती थी। विराट अभी छुट्टी पर हैं और श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से उन्हें आराम दिया गया है। 

वियेना के पास 100 लोगों की आबादी वाले गांव में हुई शादी 
विराट और अनुष्का की शादी इटली के वियेना के पास टूस्कैनी स्थित हैरिटेज रिसार्ट पर हुई। वियेना की पास जिस गांव में यह 2017 का सबसे बड़ा विवाह हुआ, वहां की आबादी केवल 100 लोगों की है लेकिन शादी के लिए काफी पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
webdunia
दिल्ली और मुंबई दोनों जगह ग्रैंड रिसेप्शन
2017 की इस सबसे बड़ी शादी में विराट 21 दिसम्बर को दिल्ली में और 26 दिसम्बर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने जा रहे हैं। इस रिसेप्शन में उनके कई दोस्त तो शामिल होंगे ही साथ ही बॉलीवुड, राजनीतिज्ञ और उद्योग घराने की कई हस्तियां शामिल होंगी। 
 
मेहमानों से नॉन डिस्क्लोजर फॉर्म भी साइन करवाया
इस शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों से नॉन डिस्क्लोजर फॉर्म भी साइन करवाया गया है ताकि किसी को इस बारे में मालूम न चल पाए। इतना ही नहीं कैटरिंग का काम करने वाले लोगों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे इस बारे में किसी से भी बात न करें। यदि उन्होंने ऐसा किया तो कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया जाएगा। 
webdunia
विराट कोहली का ट्‍वीट
विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्‍विटर अकाउंट से विवाह की पहली तस्वीर जारी की। यह तस्वीर 'वरमाला' रस्म की है, जिसमें अनुष्का के हाथों में फूलों की माला है और विराट पीछे हटते हुए मुस्कुरा रहे हैं। यही नहीं उन्होंने ट्‍वीट भी किया।

विराट लिखते हैं, 'आज हमने एक-दूसरे से हमेशा के लिए प्यार के बंधन में बंधने का वादा किया। हम इस खबर को आप लोगों के साथ साझा करते हैं। यह खूबसूरत दिन हमारे प्रशंसकों और शुभचिंतकों के परिजनों के प्यार तथा सहयोग से और विशेष हो जाएगा। हमारी यात्रा के महत्वूपर्ण हिस्सा होने के लिए धन्यवाद।' मजेदार बात ये है कि यही ट्‍वीट अनुष्का ने अपने अकाउंट पर किया।
webdunia
मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक, हरिद्वार स्थित आत्मबोध आश्रम के महाराज अनंत बाबा ने ही दोनों की शादी की तारीख तय की थी। लेकिन, उन्होंने 14, 18 और 21 दिसंबर की तारीख बताई थी, लेकिन शादी 11 दिसंबर को ही हो गई। 

यहां रहेगा नवविवाहित जोड़ा 
विराट और अनुष्का ने बहुत पहले से अपने आशियाने की योजना बना रखी थी और इसके लिए उन्होंने बाकायदा मुंबई के मशहूर रियल एस्टेट डेवलपर 'ओमकार रील्टर्स एंड डेवलपर्स' की आवासीय परियोजना 'ओमकार 1973' में 34 करोड़ रुपए का एक सर्वसुविधायुक्त फ्लैट बुक कराया था। इटली में शादी और स्विट्‍जरलैंड में हनीमून मनाने के बाद यह जोड़ा इसी आशियाने में रहेगा।
webdunia

दरअसल विराट और अनुष्का को यह फ्लैट इसलिए भी पसंद आया था क्योंकि यहां से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित 7171 स्क्वेयर फीट में फैले 'ओमकार 1973' में फ्लैट बुक कराने का सुझाव युवराज सिंह का था। विराट के सबसे करीबी दोस्तों में युवराज हैं, जिनका फ्लैट इसी अपार्टमेंट की 29वीं मंजिल पर है जबकि विराट का फ्लैट 35वीं मंजिल पर।

विराट-अनुष्का युवराज के पड़ोसी
यानी शादी के बाद विराट-अनुष्का युवराज के पड़ोसी बनने जा रहे हैं। ओमकार रील्टर्स एंड डेवलपर्स का 'ओमकार 1973' इसलिए भी बहुर्चित हो गया है क्योंकि इस आवासीय योजना में बॉलीवुड, राजनीतिज्ञों और बड़े व्यावसायिक घरानों की कई हस्तियों ने अपने फ्लैट बुक करा रखे हैं।

चूंकि शादी के बाद भी अनुष्का अपना फिल्मी करियर जारी रखेंगी, इसी गरज से विराट ने बहुत पहले यहां पर अपने फ्लैट की बुकिंग कर दी थी यानी इटली से शादी करने के बाद मुंबई में इनका आशियाना दोनों का इंतजार कर रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेशेवर कुश्ती लीग में भाग लेंगे सुशील कुमार




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi