Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

श्रीलंका में विराट को अनुष्का का साथ, कुछ इस अंदाज में बोले...

हमें फॉलो करें श्रीलंका में विराट को अनुष्का का साथ, कुछ इस अंदाज में बोले...
कोलंबो , बुधवार, 16 अगस्त 2017 (14:18 IST)
कोलंबो। भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट सीरीज में भारत की ऐतिहासिक 3-0 की क्लीन स्वीप के बाद वनडे सीरीज से पहले कुछ आराम के मूड में दिखाई दे रहे हैं, जहां उन्हें श्रीलंका दौरे में अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का साथ मिल गया है।
 
कप्तान भारतीय टीम के साथ जुलाई मध्य से ही श्रीलंका के दौरे पर हैं, जहां टीम को अभी सितंबर के पहले सप्ताह तक रहना है। भारत तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद 20 अगस्त से दांभुला में पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए उतरेगा। हालांकि इससे पहले स्टार बल्लेबाज अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ घूमते फिरते दिखाई दिए। 
 
खुद विराट ने भी श्रीलंका पहुंची अनुष्का के साथ एक तस्वीर साझा कर लिखा कि मुझे मेरे प्यार के साथ इस ब्रेक की बहुत जरूरत थी। विराट ने अनुष्का के साथ कार में एक सेल्फी साझा की है।
     
इसके अलावा विराट ने अनुष्का के साथ श्रीलंका में अपने फैन क्लब की भी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का के साथ उनके श्रीलंकाई प्रशंसक मौजूद हैं तथा साथ में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री भी उनके साथ मौजूद हैं। 
 
इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर के साथ लिखा कि विराट और अनुष्का के साथ उनके भाग्यशाली श्रीलंकाई प्रशंसक। वेस्टइंडीज दौरे के बाद भी विराट और अनुष्का सीधे न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिताने गए थे जहां कप्तान कुछ समय अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताने के बाद श्रीलंका पहुंचे थे।
 
भारतीय चयनकर्ताओं ने रविवार को ही में वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी, जिसमें ऑलराउंडर युवराज सिंह को बाहर रखा गया है। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के साथ मोहम्मद शमी को भी आराम दिया गया है। हालांकि अनुभवी विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की जगह बरकरार है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेस-ज्वेरेव की जोड़ी सिनसिनाटी ओपन से बाहर