Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोहली ने छोड़ा आसान कैच तो रोहित ने आसान रन आउट, हुए ट्रोल (Video)

हमें फॉलो करें कोहली ने छोड़ा आसान कैच तो रोहित ने आसान रन आउट, हुए ट्रोल (Video)
, रविवार, 30 अक्टूबर 2022 (21:11 IST)
भले ही भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेटों की हार से पाकिस्तान बाहर हो गया हो लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के दोयम दर्जे के प्रदर्शन से टीम इंडिया के फैंस खासे निराश हुए।

खासकर मैदानी क्षेत्ररक्षण टीम इंडिया का खासा खराब रहा। शुरुआती झटके खा चुकी दक्षिण अफ्रीका को मार्कराम और मिलर ने जीत की राह दिखाई लेकिन इस बीच विराट कोहली ने अश्विन की गेंद पर मार्कराम का कैच भी छोड़ा, इस वक्त मार्करम 35 रन पर खेल रहे थे।
मार्कराम ने 38 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके तुरंत बाद हार्दिक पंड्या ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। इससे पहले विराट कोहली के हाथों एक रन आउट का मौका भी छुटा था।

पूर्व कप्तान विराट कोहली का ही अनुसरण उनके साथी और कप्तान रोहित शर्मा ने किया। उन्हें 13 वें ओवर में मार्करम को आउट करने का बेहद आसान मौका मिला था लेकिन वह चूक गए। अगर वह दौड़कर भी स्टंपस पर गेंद फेंक देते तो मार्करम आउट हो जाते लेकिन दूर से ही गेंद फेंकने पर मार्करम को जीवनदान मिल गया।

भारत के खराब क्षेत्ररक्षण के कारण टीम इंडिया के फैंस ने ट्विटर पर काफी कटाक्ष किया।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

द.अफ्रीका की भारत पर जीत से T20 World Cup से बाहर हुआ पाकिस्तान, ऐसे बनते रहे मीम्स