Publish Date: Fri, 03 Jun 2016 (20:07 IST)
Updated Date: Fri, 03 Jun 2016 (20:08 IST)
मुंबई। टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा में दूरियों की खबरें आ रही थीं। बताया जा रहा था कि दोनों में ब्रेकअप हो गया है, लेकिन दोनों की नजदीकियों चर्चाएं फिर होने लगी हैं। दोनों फिर एक साथ नजर आए।
विराट अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे थे। अनुष्का अपनी फिल्म सुल्तान की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट जा रही थीं और विराट खुद उन्हें छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोनों एक ही कार में सवार थे। विराट और अनुष्का ने एक-दूसरे को गले लगाकर विदा किया। (एजेंसियां)