Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 5 March 2025
webdunia

विरुष्का के रिसेप्शन में शामिल हुए ये सितारे...

Advertiesment
हमें फॉलो करें विरुष्का के रिसेप्शन में शामिल हुए ये सितारे...
, मंगलवार, 26 दिसंबर 2017 (23:18 IST)
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के भव्य रिसेप्शन में बॉलीवुड और खेल जगत के सितारों ने जगमगाया। मुंबई के द सेंट रेगिस होटल में हो रहे रिसेप्शन टीम इंडिया के क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, पूर्व क्रिकेटर और कप्तान सुनील गावस्कर तथा उनकी पत्नी, वीरेंद्र सहवाग, बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी और उनकी पत्नी, पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल समेत कई हस्तियां पहुंचीं।


अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर को इटली में शादी रचाई थी। इस स्टार जोड़ी ने दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिव एंक्लेव में 21 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी दी थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। मुंबई के होटल द सेंट रेगिस में दूसरी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की तमाम हस्तियां पहुंचीं इस रिसेप्शन के अगले दिन यानी 27 दिसम्बर को विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होगी।
webdunia

समझा जाता है कि विराट के साथ अनुष्का भी दक्षिण अफ्रीका जाएंगी। विराट-अनुष्का नया साल दक्षिण अफ्रीका में मनाएंगे। अनुष्का जनवरी के पहले सप्ताह में मुंबई लौट आएंगी। भारत को दक्षिण अफ्रीका से पहला टेस्ट पांच जनवरी से खेलना है।

फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सर्विस के नए नियम इससे बेहतर समय में इस्तेमाल हो सकते थे : पीवी सिंधू