Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विवियन रिचर्ड्‌स ने टीम इंडिया को दिए जीत के टिप्स

Advertiesment
Team India
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने एंटीगा में सर विवियन रिचर्ड्‌स से मुलाकात की और उनसे कुछ टिप्स भी लिए।
 
टीम इंडिया एंटीगा पहुंच गई है और खिलाड़ियों ने मैच में शानदार प्रदर्शन और जीत दर्ज करने के लिए नेट पर अभ्यास भी शुरू कर दिए हैं। लेकिन अभ्यास से पहले कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेट सर विवियन रिचर्ड्‌स से मुलाकात की और उनसे टिप्स लिए।
 
बीसीसीआई ने ट्विटर पर रिचर्ड्‌स के साथ भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने लिखा कि द किंग विवियन रिचर्ड्‌स और कप्तान कोहली एंटीगा में साथ-साथ।
 
बोर्ड ने इसके बाद सर रिचडर्स के साथ शिखर धवन, मुरली विजय,स्टुअर्ट बिन्नी और अजिंक्या रहाणे तथा कप्तान कोहली की तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'एंटीगा में विवियन रिचडर्स के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य उनसे टिप्स लेते हुए।'
 
बीसीसीआई के पोस्ट के बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी ट्विटर रिचडर्स के साथ अपनी अलग फोटो पोस्ट की और लिखा, 'सर रिचडर्स के साथ काफी चर्चा की। खुशी के पल।'
 
भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे के दौरान चार टेस्ट मैच खेलेगी। इस बार जो टीम वेस्टइंडीज गयी है उनमें से अधिकतर खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज में खेलने का अनुभव नहीं है। हालांकि दो अभ्यास मैच खेलकर उनमें थोड़ा आत्मविश्वास आया है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंगाल और तेलुगू के बीच मुकाबला ड्रॉ