शिखर धवन ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने ई-मेल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि जो कदम मैंने 11 मई को लिया, उस पर आज भी वैसे ही खड़ा हूं। मेरे लिए देश सबकुछ है और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता।Dear all , pic.twitter.com/ViIlA3ZrLl
— World Championship Of Legends (@WclLeague) July 19, 2025
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। सोशल मीडिया पर भी इस मुकाबले को लेकर काफी रोष जताया जा रहा था। टूर्नामेंट से सुरेश रैना, शिखर धवन और हरभजन सिंह ने नाम वापस लिया था। बताया जा रहा है कि कई अन्य खिलाड़ी मैच खेलने के पक्ष में नहीं थे।Jo kadam 11 May ko liya, uspe aaj bhi waise hi khada hoon. Mera desh mere liye sab kuch hai, aur desh se badhkar kuch nahi hota.
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) July 19, 2025
Jai Hind! pic.twitter.com/gLCwEXcrnR