Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यशस्वी जायसवाल ने ठोंका शतक, अर्जुन तेंदुलकर ने किया निराश, 45 गेंदों पर बनाए सिर्फ 6 रन

हमें फॉलो करें यशस्वी जायसवाल ने ठोंका शतक, अर्जुन तेंदुलकर ने किया निराश, 45 गेंदों पर बनाए सिर्फ 6 रन
, सोमवार, 24 फ़रवरी 2020 (14:12 IST)
अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को भले ही हार मिली हो, लेकिन एक बड़ा सितारा टीम को मिला, जो आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के फलक पर चमकेगा। वे हैं यशस्वी जायसवाल।
 
यशस्वी जायसवाल ने मुंबई की टीम के लिए कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी 2020 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में पुडुचेरी के खिलाफ शतक ठोंका है जबकि इस मैच की पहली पारी में 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का शर्मनाक प्रदर्शन रहा।
webdunia
अर्जुन तेंदुलकर ने 45 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाए और अपना विकेट खो दिया जबकि यशस्वी जायसवाल ने 127 गेंदों में 14 चौकों की सहायता से शतकीय पारी खेली। हालांकि 243 गेंदों में 185 रन बनाकर वे आउट हो गए और दोहरे शतक से दूर रह गए।
 
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 के बाद यशस्वी की यह पहली पारी थी। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी 2019-20 के सीजन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पुडुचेरी के खिलाफ मुंबई के कप्तान हार्दिक तामोरे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
 
मुंबई ने पुडुचेरी को 209 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और अमन खान ने मुंबई को शानदार शुरुआत दी। अमन खान और यशस्वी के बीच 98 रनों की साझेदारी हुई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोहली बोले, लोग एक हार पर तिल का ताड़ बनाते हैं तो मैं कुछ नहीं कर सकता