Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते बल्लेबाज यशस्वी को प्रियंका ने दी शुभकामनाएं

हमें फॉलो करें भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते बल्लेबाज यशस्वी को प्रियंका ने दी शुभकामनाएं
, गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (14:52 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गाँधी वाड्रा ने विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल को शुभकामनाएं दी हैं। 
 
श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट किया यशस्वी उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले हैं और दशरथ माँझी की कहावत 'जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं'  को चरितार्थ कर रहे हैं। अपने नाम के अनुसार यश फैला रहे हैं। बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। 
webdunia
इसके साथ ही उन्होंने इससे जुड़ी एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि यशस्वी जायसवाल ने गोलगप्पे बेचे, पर नहीं भूले जिंदगी का गोल। बीते बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ मुंबई के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला ऐसा चला कि उन्होंने 200 का आँकड़ा पार कर दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय खेल प्राधिकरण ओर हॉकी इंडिया 7 हाई परफार्मेंस केंद्र बाएंगी