Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नौकरी पर बात करने से कतराती है मोदी सरकार, 5 साल में 3.64 करोड़ लोग हुए बेरोजगार : प्रियंका गांधी

हमें फॉलो करें नौकरी पर बात करने से कतराती है मोदी सरकार, 5 साल में 3.64 करोड़ लोग हुए बेरोजगार : प्रियंका गांधी
, सोमवार, 27 जनवरी 2020 (11:25 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गत 5 वर्षों में 3.64 करोड़ नौकरियां जाने से जुड़ी एक रिपोर्ट को लेकर सोमवार को दावा किया कि इतने बड़े पैमाने पर रोजगार खत्म होने के कारण नरेन्द्र मोदी सरकार नौकरियों पर बात करने से कतराती है।
प्रियंका ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया- 'नौकरियां देने के तमाम बड़े वादों की हकीकत यही है। देश के 7 बड़े क्षेत्रों में करीब 3.50 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं।
 
उन्होंने दावा किया कि बड़े-बड़े नामों और विज्ञापनों का नतीजा है 3 करोड़ 64 लाख बेरोजगार लोग। तभी तो सरकार नौकरी पर बात करने से कतराती है।
webdunia
प्रियंका ने जिस रिपोर्ट का हवाला दिया उसके मुताबिक देश में बीते 5 सालों में 3.64 करोड़ नौकरियां सिर्फ 7 प्रमुख क्षेत्रों में ही जा चुकी हैं। इनमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार शामिल हैं। सर्वाधिक 3.5 करोड़ नौकरियां वस्त्र उद्योग क्षेत्र की हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Air India की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार ने जारी किया ओपन टेंडर