Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय खेल प्राधिकरण ओर हॉकी इंडिया 7 हाई परफॉर्मेंस केंद्र बनाएगी

हमें फॉलो करें भारतीय खेल प्राधिकरण ओर हॉकी इंडिया 7 हाई परफॉर्मेंस केंद्र बनाएगी
, गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (14:40 IST)
नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण ओर हॉकी इंडिया ने जूनियर और सब जूनियर खिलाड़ियों के लिए देश के 7 शहरों में हाई परफार्मेंस केंद्र बनाने की घोषणा की। 
 
यह कदम ओलंपिक 2024 और 2028 के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने के मकसद से उठाया गया है। दिल्ली के ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर राष्ट्रीय हॉकी अकादमी, सुंदरगढ (ओडिशा), भोपाल और बेंग्लुरु में साइ केंद्र अगले तीन महीने में शुरू हो जाएंगे जबकि बाकी तीन केंद्र अगले एक साल में शुरू होंगे। 
 
हॉकी इंडिया और उसके हाई परफार्मेंस निदेशक इन पर नजर रखेंगे और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के मौके भी दिए जाएंगे। ये अकादमियां खेलो इंडिया योजना के तहत शुरू की जाएंगी। 
 
हाई परफार्मेंस हॉकी केंद्र शुरू में इन 7 जगहों पर खोले जाएंगे। 
 
1. साइ केंद्र, बेंग्लुरु 
 
2. मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, दिल्ली 
 
3. साइ सुंदरगढ, ओडिशा 
 
4. साइ यूडीएमसीसी, भोपाल 
 
5. साइ एनएस एनईसी, इम्फाल 
 
6 . बालेवाड़ी खेल परिसर, पुणे 
 
7. साइ केंद्र, रांची

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

INDvsENG T20 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा...