Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

युवराज सिंह ने 21 गेंद में 35 और गोनी ने 12 गेंद में 33 रन ठोंके

हमें फॉलो करें युवराज सिंह ने 21 गेंद में 35 और गोनी ने 12 गेंद में 33 रन ठोंके
, रविवार, 28 जुलाई 2019 (21:29 IST)
टोरंटो। भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह और मनप्रीत गोनी की तेजतर्रार पारियों के दम पर टोरंटो नेशनल्स ने ग्लोबल टी20 कनाडा में एडमंटन रायल्स के खिलाफ टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की। 
 
भारत को 2011 में विश्व चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 21 गेंद में 35 रन बनाए जबकि 'मैन ऑफ द मैच' गोनी ने 12 गेंद में 33 रन की धमाकेदार पारी खेली। 
 
भारत के दोनों खिलाड़ियों के दम पर टोरंटो नेशनल्स ने 17.5 ओवर में 8 विकेट पर जीत के लिए जरूरी 192 रन बना लिए। 
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लेने वाले युवराज इस टीम के कप्तान हैं। वह वैंकूवर नाइट्स के खिलाफ टीम के पहले मैच में 27 गेंद में सिर्फ 14 रन बना सके थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेस्ट इंडीज दौरे में धोनी का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली