khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की वित्तीय स्थिति खराब, क्रिकेटरों के वेतन में होगी कटौती

Advertiesment
Zimbabwe Cricket Board
हरारे। खराब वित्तीय स्थिति का सामना कर रहे जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि वह खिलाड़ियों के वेतन में कटौती करेगा।
 
जिम्बाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष तावेंगवा मुकुहलानी ने श्रीलंका के खिलाफ यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कहा कि खर्च में कटौती करना जरूरी है और खिलाड़ियों के वेतन को कम करना इस प्रक्रिया का हिस्सा है।
 
मुकुहलानी ने हालांकि यह नहीं बताया कि खिलाड़ियों के वेतन में कितनी कटौती की जाएगी? इसका फैसला जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को करना है। इस बारे में हालांकि खिलाड़ियों को सूचित कर दिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि जाहिर है यह जटिल विषय है लेकिन मुझे लगता है यह हर किसी को स्वीकार्य होगा। अगर हम हम आज समझौता करेंगे और कल बचे रहेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्यप की PBL के 5वें सीजन में लगातार चौथी हार, वॉरियर्स ने रॉकेट्स को हराया