Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोना वायरस : भारत में उठी तालाबंदी की मांग

हमें फॉलो करें कोरोना वायरस : भारत में उठी तालाबंदी की मांग
, मंगलवार, 17 मार्च 2020 (10:22 IST)
रिपोर्ट चारु कार्तिकेय
 
पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने ट्वीट करके कहा है कि सरकार को आंशिक या पूर्ण तालाबंदी पर विचार करना चाहिए। अमेरिका के 2 बड़े शहरों न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स में सभी बार और रेस्तरां भी बंद कर दिए हैं।
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15 मार्च को 26 नए मामले सामने आने के बाद 16 मार्च को यह संख्या 110 के पार चली गई। 26 अतिरिक्त मामलों का सामने आना अभी तक की 1 दिन में होने वाली सबसे बड़ी वृद्धि थी। इसका मतलब यह है कि संक्रमण अभी भी तेजी से फैल रहा है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
webdunia
32 मामलों के साथ महाराष्ट्र ज्यादा मामलों वाले राज्यों में सबसे आगे है। इसके बाद नंबर है केरल का, 22 मामलों के साथ। संक्रमण से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है और वो 2 पर ही बनी हुई है।
 
दिल्ली में 15 मार्च को 2 मरीजों के पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इनमें वह 45 वर्षीय कारोबारी भी शामिल है जिसे दिल्ली में संक्रमण का पहला मामला कहा गया था। उसका पिछले 2 हफ्ते से सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था।
ठीक होने पर उसने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है। यह एक सामान्य फ्लू के जैसा ही है। अगर एक स्वस्थ व्यक्ति डॉक्टर के पास पहुंचता है तो हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था उसकी देखरेख के लिए अच्छी तरह से तैयार है। उस व्यक्ति ने आइसोलेशन वार्ड की भी तारीफ की।
 
इसी बीच आगरा में एक महिला और उसके परिवार के खिलाफ क्वारंटाइन के निर्देश न मानने की वजह से एफआईआर दर्ज हो गई है। महिला के पति को हाल ही में यूरोप से बेंगलुरु लौटने पर संक्रमित पाया गया था। महिला भी यूरोप गई थी और उस पर आरोप है कि वे क्वारंटाइन होने की जगह वह बेंगलुरु से आगरा चली गई। महिला, पति और उसके परिवार ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि पति के संक्रमित होने की पुष्टि उनके आगरा लौट जाने के बाद हुई थी। 
 
लेकिन बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने कई तरह के प्रतिबंध या तो लागू कर दिए हैं या लागू करने वाले हैं। दिल्ली में स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर और स्विमिंग पूल बंद कर दिए गए हैं और महाराष्ट्र में मॉल, स्कूल और कॉलेज बंद हो चुके हैं। आंध्रप्रदेश में स्थानीय निकायों में चुनाव होने थे, जो स्थगित कर दिए हैं।
 
तमिलनाडु में सभी प्राथमिक विद्यालय, मॉल और सिनेमाघर बंद कर दिए गए हैं। असम और उत्तराखंड में भी इस तरह के प्रतिबंध लग चुके हैं। हालांकि कई कोनों से और भी कड़े प्रतिबंध लागू करने की मांग उठ रही है।
पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने ट्वीट करके कहा है कि सरकार को कई कस्बों और शहरों में आंशिक या पूर्ण तालाबंदी पर विचार करना चाहिए। कल सोमवार को मैंने सरकार से COVID-19 का मुकाबला करने के लिए मजबूत और अधिक दृढ़ उपायों पर विचार करने को कहा था।
 
उन्होंने कहा कि हमें एक वीडियो कॉन्फ्रेंस मिली जिसमें हमें समझदार नहीं छोड़ा गया। जब दक्षेस बैठक का स्वागत किया गया था, सरकार को WHO और और ICMR अब डॉ. देवी शेट्टी की चेतावनी पर ध्यान देना चाहिए। सरकार को कई कस्बों और शहरों में आंशिक या पूर्ण तालाबंदी पर विचार करना चाहिए।
 
इस तरह की तालाबंदी इस समय सिर्फ चीन के हुबेई प्रांत, इटली और स्पेन में लागू है। अमेरिका के 2 बड़े शहरों न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स में सभी बार और रेस्तरां भी बंद कर दिए हैं। लॉस वेगास में एमजीएम कंपनी ने अपने सभी कैसिनो और होटल बंद कर दिए हैं। जूते बनाने वाली कंपनी नाइकी समेत कुछ कंपनियों ने खुद ही अपनी दुकानें कुछ दिनों तक बंद ही रखने का फैसला लिया है।  (फ़ाइल चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना : भारत में कम मामलों की असल वजह क्या?