Publish Date: Sat, 10 Mar 2018 (11:11 IST)
Updated Date: Sat, 10 Mar 2018 (11:16 IST)
दुनिया के एक बड़े हिस्से में जंगल है लेकिन यह इंसानी गतिविधियों के साथ तेजी से सिकुड़ता जा रहा है। यहां देखिए उन देशों को जिनके पास सबसे ज्यादा जंगल हैं। शीर्ष 10 देशों में सिर्फ एक अफ्रीका महादेश से है।
01. रूस 8,149,300 वर्ग किलोमीटर
कुल भूमि का 49.40%
02. कनाडा 4,916,438 वर्ग किलोमीटर
कुल भूमि का 49.24%
03. ब्राजील 4,916,438 वर्ग किलोमीटर
कुल भूमि का 56.10%
04. अमेरिका 3,200,950 वर्ग किलोमीटर
कुल भूमि का 33.84%
05. चीन 2,083,210 वर्ग किलोमीटर
कुल भूमि का 21.83%
06. ऑस्ट्रेलिया 1,470,832 वर्ग किलोमीटर
कुल भूमि का 19.90%
07. डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो 1,172,704 वर्ग किलोमीटर
कुल भूमि का 50%
08. अर्जेंटीना 945,336 वर्ग किलोमीटर
कुल भूमि का 34%
09. इंडोनेशिया 884,950 वर्ग किलोमीटर
कुल भूमि का 46.46%
10. भारत 802,088 वर्ग किलोमीटर
कुल भूमि का 23.68%